सानिया मिर्ज़ा को विंबलडन जीतने पर कितनी मिली थी प्राइज मनी? आज के समय क्या है उस रकम का मूल्य

Sania Mirza Wimbledon 2015 Prize Money: इस साल का विंबलडन समाप्त हो गया है और इटली के यानिक सिनर ने पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कार्लोस अल्कराज को पराजित करते हुए धमाकेदार अंदाज में इतिहास रचने का काम किया। दूसरी तरफ महिला वर्ग में पोलैंड की इगा स्वित्येक ने टाइटल अपने नाम किया।

भारत से भी विंबलडन एक बार स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने जीता था। सानिया मिर्ज़ा ने डबल्स में मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर यह टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचने का काम किया था। सानिया मिर्ज़ा विंबलडन में टाइटल अपने नाम करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।

sania mirza

इस बार के विंबलडन में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को एक बड़ा इनाम मिला था। ऐसे में उस मुकाबले के बारे में भी जरुर जानना चाहिए, जो सानिया मिर्ज़ा ने अपने नाम किया था और बड़ी इनामी रकम अपने नाम की थी। यह दस साल पुरानी बात है, उसके बाद इनामी रकम बढती चली गई।

कितनी थी Sania Mirza की इनामी राशि

उस समय सानिया मिर्ज़ा को विंबलडन जीतने के लिए एक बड़ी राशि इनाम के तौर पर मिली थी। उनको 1 करोड़ 97 लाख रुपये की रकम दी गई थी। आज के दौर में अगर इस रकम को कन्वर्ट किया जाए, तो महंगाई और अन्य चीजों को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह राशि 3 करोड़ 13 लाख रुपये होती है।

Sania Mirza अब कैसे करती हैं कमाई

सानिया मिर्ज़ा रिटायरमेंट के बाद भी उतनी ही लोकप्रिय हैं और कई तरह के सोर्स से पैसे कमाती हैं। उनमें विज्ञापनों से आने वाली आमदनी प्रमुख है। उनका दुबई और हैदराबाद में आलीशान घर भी है और कुल नेटवर्थ 216 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है, अलग-अलग रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता है।

टेनिस छोड़ने के बाद सानिया मिर्ज़ा का प्यार एक और गेम के लिए जागा, वह पिकल बॉल खेलने लग गईं, दुबई में उनकी टेनिस एकेडमी भी चलती हैं। सानिया मिर्ज़ा गोल्डन वीजा पर दुबई में रहती हैं लेकिन भारत में आना-जाना चलता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+