Sania Mirza को मिली दूसरा निकाह करने की सलाह, कौन है वह शख्स जिसने कहा मुस्लिम से शादी मत करना
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा हाल ही में भारत आई थीं और कुछ इवेंट्स में हिस्सा लेने के बाद वापस दुबई के लिए उड़ान भर गईं। अक्सर वह अपने हर इवेंट के बारे में अपडेट देती हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले वह वापस अपने घर दुबई चली गई थीं।
शोएब मलिक उनके जीवन से चले गए लेकिन सानिया मिर्ज़ा ने एक तरह से अपना नया जीवन शुरू कर दिया और अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहने लगी हैं। वहां उनको स्पोर्ट्स एम्बेसडर भी बनाया गया है और उनकी टेनिस एकेडमी भी चलती है। सोशल मीडिया से सानिया की जानकारी फैन्स तक पहुंचती है।

जब जानकारी आती है, तो जाहिर सी बात है किक उनको सलाह देने वाले भी बहुत होते हैं। हाल ही में सानिया ने अपना लेटेस्ट फोटो जब इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया, तो कमेंट्स करने वालों की बाढ़ सी आ गई और यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि उनकी लोकप्रियता ही इतनी है।
Sania Mirza को क्या सलाह मिली?
इसी क्रम में उनको एक ऐसी सलाह मिली है, जिसे विवादित कहा जा सकता है। किसी ने कमेन्ट कर दिया कि सानिया जी आप नई लाइफ तो शुरू कर दो लेकिन मुस्लिम लड़के से शादी मत करना। कमेन्ट वायरल हो गया और यहाँ व्यक्तिगत पसंद का मामला आ गया कि यह टेनिस स्टार का मामला है, इसमें किसी को कूदने की जरूरत नहीं है।
सानिया मिर्ज़ा क्या करती हैं और कैसे अपना जीवन जीना चाहती हैं, वह पूरी तरह से उनके ऊपर निर्भर है। उनकी व्यक्तिगत पसंद का सम्मान करना भी अहम है। कुछ फैन्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने सानिया मिर्ज़ा को सुंदर और ब्रेव महिला बताया और अच्छा करते रहने के लिए शुभकामनाएँ दी।
Sania Mirza के कौन हैं दोस्त?
भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला सानिया मिर्ज़ा ने दुबई स्थित अपने घर पर ही देखा और इस बार उनके साथ परिवार का कोई सदस्य नज़र नहीं आया। आम तौर पर वह इस तरह के मुकाबले या इवेंट्स परिवार और करीबी दोस्तों के साथ देखना पसंद करती हैं। रोहन बोपन्ना, महेश भूपति आदि टेनिस प्लेयर्स उनके करीबी दोस्तों में से हैं। कुछ भारतीय क्रिकेटर्स भी सानिया मिर्ज़ा के अच्छे दोस्त हैं।
तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा ने खुद को इतना व्यस्त रखा है, जिससे उनको ट्रॉमा से बाहर आने में मदद मिली और जल्दी ही उन्होंने खुद को नॉर्मल कर लिया। दूसरी तरफ शोएब मलिक को आज भी सोशल मीडिया पर लोग चीटर कहकर ही बुलाते हैं। शोएब मलिक तीसरी पत्नी सना जावेद के साथ पाकिस्तान में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications