साल 2025 में Sania Mirza का फेवरेट डेट? टेनिस ब्यूटी ने खुद किया खुलासा, लुटाती हैं जान

Sania Mirza Latest News In Hindi: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। खासतौर पर पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्जा अक्सर ट्रेंड में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा फैंस के बीच सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर खुद का हाल बयां करती रहती हैं।

कौन है सानिया मिर्जा का फेवरेट डेट? (Sania Mirza Latest News In Hindi)

इस साल के शुरुआत यानी पिछले महीने सानिया ने इंस्टाग्राम पर अपने पसंदीदा शख्स के साथ तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वह उनकी पसंदीदा डेट हैं। यह शख्स उनका बेटा इजहान नहीं है। सानिया ने यहां जिस शख्स की बात की थी वो कोई और नहीं बल्कि उनकी बेहद करीबी दोस्त फराह खान हैं, जिस पर वह अपनी जान लुटाती हैं। सानिया के इस पोस्ट के जवाब में आंसू वाले इमोजी मिले।

Sania Mirza 1

फराह के साथ शेयर की तस्वीर

दरअसल, नौ जनवरी को फराह खान का जन्मदिन था। इस मौके पर सानिया ने फराह के साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'सबकी पसंदीदा, खास तौर पर मेरी फेवरेट को जन्मदिन मुबारक। मेरी फोरएवर डेट फराह खान। सानिया के इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रियाएं दी। कुछ यूजर्स ने सानिया की इस पोस्ट को देखकर उनकी जमकर तारीफ की।

सानिया मिर्जा कर रही हैं दिल जीतने वाला काम

सानिया मिर्जा की इस स्टोरी को फराह ने भी शेयर की। उन्होंने सानिया को जवाब देते हुए लिखा कि आज कल यह डेट नहीं हो रही है।' इसके साथ ही उन्होंने आंसू वाला इमोजी भी शेयर किया। बता दें कि सानिया बच्चों के लिए एक खास कदम उठाया है। सानिया मिर्जा ने बच्चों की फिटनेस और पढ़ाई को बढ़ावा देने वाले CESA Spaces नाम की संस्था से जुड़ने का फैसला किया। सानिया मिर्जा का बच्चों के शारिरीक और मानसिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना बच्चों के लिए एक बेहतरीन पहल साबित हो सकता है।

सानिया के बेटे को फिल्मों में लेगी फराह

बता दें कि सानिया अपनी बहन अनम और बेटे इज़हान के साथ फराह से मिलने पहुंची थीं। सानिया और फराह अक्सर एक-दूसरे के लिए पोस्ट करती नजर आती रहती हैं। एक बार सानिया ने बताया था कि जब फराह उनसे और उनके न्यूबॉर्न बेबी इज़हान से मिलने आईं तो उन्होंने उसे 10 रुपए दिए और मजाक में कहा कि वह उसे एक फिल्म में लॉन्च करने जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+