दर्द, जख्म और आंसू! Sania Mirza ने बताई रिश्तों की सबसे कड़वी सच्चाई, तलाक पर फिर छलका दर्द?
Sania Mirza Divorce News: साल 2023 में टेनिस से संन्यास लेने के बावजूद सानिया मिर्जा (Sania Mirza) फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में सनिया मिर्जा के पॉडकास्ट सर्विंग इट अप विद के एक एपिसोड में उनकी करीबी दोस्त कुछ बातों पर खुलकर जिक्र किया है। फराह खान ने याद किया कि कैसे उनके बचपन में माता-पिता का अलग होना एक बड़ा कलंक माना जाता था। आज भले ही यह सामान्य हो गया हो, लेकिन फराह का मानना है कि बच्चे पर इसका प्रभाव आज भी उतना ही गहरा होता है।
तलाक का बच्चों पर पड़ता है गहरा असर (Sania Mirza Divorce News)
सानिया मिर्जा ने कहा कि रिश्ते में जबरदस्ती जुड़े रहने से बेहतर है कि माता-पिता अलग हो जाएं। सानिया के अनुसार अगर बच्चे अपने माता-पिता को हर समय दुखी और लड़ते हुए देखते हैं तो इसका उन पर बहुत बुरा असर पड़ता है। सानिया के मुताबिक कई बार लोग सोचते हैं कि वे बच्चे के लिए खुश होने का नाटक कर रहे हैं, लेकिन बच्चे इसे तुरंत भांप लेते हैं।

'सिंगल मॉम' होना कितना मुश्किल?
सानिया मिर्जा ने फराह की बात से सहमति जताते हुए कहा कि जब माता-पिता के बीच प्यार खत्म हो जाता है, तो साथ रहने का नाटक करना बच्चे के लिए और भी हानिकारक हो सकता है। चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि एक 'सिंगल मॉम' होना बेहद चुनौतीपूर्ण है। हालांकि, अपनी और अपने बच्चे की मानसिक शांति के लिए एक टूटे हुए रिश्ते से बाहर निकलना अक्सर सही फैसला होता है।
शोएब मलिक से हुआ तलाक
सानिया और शोएब की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में हुई थी। लंबे समय डेट करने के बाद दोनों ने साल 2010 में शादी करने का फैसला किया। यह शादी उस वक्त भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनी थी। शादी के बाद दोनों दुबई में बस गए। साल 2018 में उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में उनके रिश्तों में दरार की खबरें आईं और आखिरकार 2024 में इस कपल ने तलाक ले लिया।
करोड़ों की मालकिन हैं सानिया
रिटायरमेंट के बाद भी सानिया मिर्जा भारत की सबसे अमीर महिला एथलीट्स में शुमार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 200 से 250 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। अपने शानदार करियर के दौरान सानिया ने कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते, जिससे उन्हें करोड़ों की इनामी राशि मिली। सानिया लक्जरी ब्रांड्स, फिटनेस ऐप्स और कई नामी कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर रही हैं। एक विज्ञापन के लिए वह मोटी फीस लेती हैं।












Click it and Unblock the Notifications