सानिया मिर्जा ने मस्जिद के लिए नहीं दी अपनी जमीन, पिता ने सामने आकर बताया सच
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अक्सर अपने खेल और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार हैदराबाद से जुड़ी एक खबर में उनका नाम सामने आया है। मामला एक खाली प्लॉट और वहां प्रस्तावित निर्माण से जुड़ा है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी सामने आया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर पूरा मामला क्या है और इसमें सानिया मिर्जा की क्या भूमिका बताई जा रही है? जमीन दान देने की खबरें सामने आई हैं।

जमीन दान करने का किया जा रहा है दावा
बिग टीवी लाइव समेत कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में मस्जिद निर्माण के लिए एक खाली प्लॉट दान किया है। खबरों में यह भी दावा किया गया है कि वह मस्जिद के निर्माण का खर्च उठाएंगी।
बताया जा रहा है कि यह जमीन सानिया के शॉपिंग मॉल के पास स्थित है। यहां पहले टेनिस प्रशिक्षण केंद्र बनाने की योजना थी।
मोहम्मद अजहरुद्दीन का भी जिक्र
इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी सामने आया है। दावा किया गया है कि उन्होंने प्रस्तावित मस्जिद की नींव रखी। तेलुगु मीडिया में कई जगहों पर यह खबर सामने आई। बाद में सानिया के पिता ने सामने आकर स्थिति साफ की और सभी वायरल तस्वीरों को एआई निर्मित बताया और कहा कि सानिया ने कोई जमीन नहीं दी है, सब दावे फर्जी हैं।
दुबई में है सानिया का आशियाना
सानिया मिर्जा दुबई में रहती हैं, जहां उनका घर है। वह अपने बेटे के साथ वहीं रहती हैं। हालांकि उनका भारत आना-जाना लगा रहता है। वह अपने पेशेवर काम और अन्य जरूरी मौकों पर भारत आती रहती हैं। उनके पास यूएई सरकार का गोल्डन वीजा है, जिसके कारण वह लम्बे समय तक वहां बिना किसी रूकावट के रह सकती हैं। शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया ने दुबई में ही रहने का फैसला लिया।


Click it and Unblock the Notifications
