'मैं घर की बड़ी बेटी हूं और मुझे,' सानिया मिर्जा ने खुलकर कही दिल की बात, बताया किस काम में होती है मुश्किल

Sania Mirza: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें दुबई स्पोर्ट्स एम्बेसडर भी नियुक्त किया गया। इस बीच उन्होंने अपनी लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

सानिया मिर्जा ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे एक बड़ी बेटी होने के कारण उन्होंने सबकुछ ठीक करने के लिए जीवन में संघर्षों का सामना किया। जैसे कि ओसीडी और परफेक्शनिज़्म, और उसे दूसरों से मदद मांगने में होने वाली कठिनाई का भी उन्होंन जिक्र किया है।

sania mirza

टेनिस स्टार ने इंस्टा स्टोरी में कही दिल की बात
सानिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'मैं घर की बड़ी बेटी हूं, और मुझे ओसीडी (Obsessive-Compulsive Disorder), परफेक्शनिज़्म (हर चीज़ को बिल्कुल सही करने की आदत), और मदद मांगने में मुश्किल होती है।'

sania mirza

सानिया और शोएब का तलाक क्यों हुआ?
सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक के तलाक के पीछे कई कारण रहे। रिपोर्ट बताती हैं कि मिर्ज़ा, मलिक के विवाह के बाद के संबंधों से नाखुश थीं। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मलिक का एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीन साल तक अफेयर रहा, जबकि वह उस समय मिर्ज़ा से शादीशुदा थे।

ये भी पढ़िए- IPL Auction 2025: ऑक्शन में रहा अनसोल्ड, अब इस भारतीय बल्लेबाज ने मचाई गजब की तबाही, 28 गेंदों में जड़ा शतक

तलाक से पहले सानिया ने की थी पोस्ट
मिर्ज़ा की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने मलिक के साथ उनके रिश्ते में उथल-पुथल का संकेत दिया था। उन्होंने तलाक से पहले इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कीं, जैसे "जब कोई चीज आपके दिल की शांति को भंग करती है, तो उसे जाने दें।' मिर्ज़ा और मलिक का एक बेटा है जिसका नाम इज़हान है।

ये भी पढ़िए- IND vs AUS: जब विराट कोहली ने की गर्लफ्रेंड को साथ लाने की रिक्वेस्ट! पूर्व कोच ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+