IND vs AUS: जब विराट कोहली ने की गर्लफ्रेंड को साथ लाने की रिक्वेस्ट! पूर्व कोच ने किया चौंकाने वाला खुलासा
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने एक अनसुनी कहानी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बीसीसीआई (BCCI) को अपना नियम तोड़ने और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014/15 टेस्ट सीरीज़ के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ लाने की अनुमति देने के लिए राजी किया।
फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए शास्त्री ने खुलासा किया कि कोहली ने उनसे पूछा कि क्या वह उस समय बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़ के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का (तब दोनों की शादी नहीं हुई थी) को ला सकते हैं। कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने ही थे जब एमएस धोनी (MS Dhoni) ने फॉर्मट से अपने संन्यास की आश्चर्यजनक घोषणा की थी।

रवि शास्त्री ने BCCI से ली अनमुति
कोहली ने शास्त्री से पूछा और उन्होंने उनकी बात मान ली लेकिन क्रिकेटर ने उन्हें याद दिलाया कि बीसीसीआई केवल पत्नियों को ही क्रिकेटरों के साथ जाने की अनुमति देता है। हालांकि, शास्त्री ने बीसीसीआई को फोन किया और कोहली के लिए अनुमति ली।
'क्या मैं अपनी गर्लफ्रेंड को यहां ला सकता हूं'
शास्त्री ने कहा कि, 'मुझे याद है जब मैं 2015 में कोच था। तब वह (कोहली) शादीशुदा नहीं थे। वह अनुष्का को डेट कर रहे थे और वह मेरे पास आए और कहा कि आप जानते हैं कि केवल पत्नियों को ही अनुमति है, लेकिन क्या मैं अपनी गर्लफ्रेंड को यहां ला सकता हूं? मैंने कहा ज़रूर। उन्होंने कहा कि बोर्ड इसकी अनुमति नहीं दे रहा है। इसलिए मैंने कॉल किया फिर वह आईं और विराट कोहली के साथ शामिल हो गईं।'
इसके बाद शास्त्री ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में कोहली की 169 रनों की शानदार पारी को याद किया और कहा कि यह नजारा बिल्कुल वैसा ही था जैसा रविवार (24 नवंबर) को था जब बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 80वां शतक बनाया था।
उन्होंने कहा कि, 'बॉक्सिंग डे टेस्ट में पहले गेम में उन्होंने 160 रन बनाए और अंत में भी वही नजारा था। फ्लाइंग किस कल की तरह ही था। वह उनके लिए बहुत बड़ी सपोर्ट रही हैं।'
यह टेस्ट क्रिकेट में 16 महीनों में उनका पहला शतक था और कोहली ने मुश्किल दौर में उनके साथ रहने के लिए अपनी पत्नी अनुष्का को श्रेय दिया। कोहली ने अपनी पारी के बाद कहा कि, 'मुझे अपने देश के लिए प्रदर्शन करने पर गर्व है। उनका यहां होना मेरे लिए इसे और भी खास बनाता है।'
ये भी पढ़िए- Bajrang Punia: चार साल का प्रतिबंध लगने पर भड़के पहलवान बजरंग पुनिया, एक्सपायर डोपिंग किट पर मांगा जवाब
कोहली ने कहा कि, 'हां, अनुष्का हर अच्छे-बुरे समय में मेरे साथ रही हैं। इसलिए, वह पर्दे के पीछे चल रही हर चीज को जानती हैं। जब आप अच्छा नहीं खेलते या कुछ गलतियां कर देते हैं तो आपके दिमाग में क्या चल रहा होता है। कोहली ने कहा कि, 'मैं सिर्फ टीम के लिए योगदान देना चाहता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications