Sania Mirza की वजह से बदली इस शख्स की किस्मत! भैंस चराने वाला आज है करोड़ों का मालिक
Sania Mirza Latest News in Hindi: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के एक बड़े नाम हैं। जिनकी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिलता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खेसारी लाल यादव को इस मुकाम तक पहुंचाने में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का भी एक अहम रोल था। साजिद खान और रितेश देशमुख के शो 'यारों की बारात' में खेसारी लाल ने खुद इस राज का खुलासा किया था।
सानिया मिर्जा को लेकर खेसारी ने किया था बड़ा खुलासा (Sania Mirza Latest News in Hindi)
खेसारी ने बताया कि जब उन्होंने सानिया मिर्जा पर पहली बार गाना लिखा था, तब वह केवल 17 साल के थे और गांव में भैंस चरा रहे थे। यह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि खेसारी को बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में एक पहचान मिलने लगी। यह गाना न सिर्फ उनकी गायकी के लिए फेमस हुआ, बल्कि उन्होंने सानिया मिर्जा का नाम भी सिनेमा जगत में लाकर खुद को एक स्टार बना लिया।

यारों की बारात में नजर आईं थी सानिया
'यारों की बारात' के एपिसोड 3 में सानिया मिर्जा और परिणिति चोपड़ा दोनों का शानदार अंदाज देखने को मिला था। इस एपिसोड के दौरान साजिद खान ने सानिया से एक मजेदार सवाल किया, जो पूरे शो का आकर्षण बन गया। साजिद ने मजाक करते हुए सानिया से कहा कि उन्हें बुरा लगा था जब सानिया ने उनकी फिल्म में डांस नहीं किया, लेकिन किसी और की फिल्म में डांस कर लिया।
भोजपुरी में काफी पॉपुलर हैं सानिया
सानिया को यह सुनकर थोड़ी चौंक लगी और उन्होंने पूछा, "किसकी? साजिद ने फिर कहा, "मैं दिखाता हूं," और इसके बाद खेसारी लाल यादव का गाना 'टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी' स्क्रीन पर दिखाया गया। इस गाने में सानिया मिर्जा का भोजपुरी अंदाज दिखाई दे रहा था, जिसे सानिया ने भी बड़े मजे से लिया। रितेश देशमुख ने सानिया से पूछा कि गाने का परफॉर्मेंस कैसा लगा, तो सानिया ने उत्साह से कहा, "वेरी गुड, वेरी गुड। यह कौन सी भाषा है? हिंदी है क्या?
सानिया की वजह से स्टार बने खेसारी लाल
साजिद ने हंसते हुए बताया कि यह भोजपुरी है तो सानिया ने तुरंत ही जवाब दिया, "अरे यार, मैं भोजपुरी सिनेमा में काफी फेमस हूं। मैं सीरियसली बोल रही हूं। दो और गाने हैं जो भोजपुरी में मुझ पर बने हैं।" इसके बाद रितेश ने शरारत से पूछा, "जिस सिंगर ने यह गाना गाया है, उनसे आप मिलना चाहेंगी?" यहां से शो में खेसारी लाल की एंट्री होती है, और दर्शकों को यह देखकर अच्छा लगता है कि सानिया और खेसारी के बीच भी एक प्यारी सी बातचीत होती है। सानिया की इस तरह की चुलबुली और मस्ती से भरी अंदाज ने शो में मजेदार मोड़ दिया। इस एपिसोड में खेसारी लाल यादव बताते हैं कि इसी गाने से मैं स्टार बना।
खेसारी लाल यादव ने कही दिल की बात
खेसारी लाल ने कहा कि वास्तव में, जब मैं यह गाना गाया तब मैं 17 बरस का था। उस समय भैंस चरा रहा था। मैं ही दीवाना नहीं हूं इनका (सानिया)। पूरा हिंदुस्तान दीवाना है। तो जब यह पाकिस्तान गईं, तो मुझे भी दुख हुआ इनको खोने का। उसी में मैं गाना गाया और शायद आज इनकी वजह से मैं भोजपुरी इंडस्ट्री का स्टार बन गया। बता दें कि साल 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक खेसारी लाल के पास करीब 14करोड़ की सपंत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications