Sania Mirza ने स्टोरी शेयर कर लोगों से की खास अपील! आखिरकार जुबां पर आ ही गई दिल की बात
Sania Mirza Instagram Story: भारतीय टेनिस की मशहूर पूर्व खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने फरवरी साल 2023 में इस खेल से संन्यास ले लिया था। टेनिस से संन्यास लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए सानिया मिर्जा अपनी निजी जिंदगी के बारे में लगातार अपडेट देती रहती हैं। सानिया ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।
बेटे के साथ समय बिताना करती हैं पसंद
अपने शानदार करियर के दौरान सानिया मिर्जा ने न केवल अपनी बड़ी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया, बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी बनाई। इस साल के शुरुआत में ही सानिया अपने पति शोएब मलिक से अलग हो गई थीं। अपने पति से अलग होने के बावजूद सानिया कोशिश करती रही हैं कि वह खुशहाल जीवन व्यतीत करें। सानिया मिर्जा अपना अधिकतर समय बेटे के साथ बिताती हैं।

सानिया मिर्जा ने शेयर की स्टोरी
सानिया मिर्जा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में लिखा था कि आप दूसरों के प्रति जो दयालुता और क्षमा दिखाते हैं, कृपया उसे किसी अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति के प्रति भी दिखाना न भूलें। सानिया मिर्जा के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
बेटे इज़हान को है तैराकी पसंद
सानिया मिर्ज़ा अक्सर अपने बेटे इज़हान मिर्ज़ा मलिक के बारे में अपडेट शेयर करती रहती हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर इज़हान की तैराकी में उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया था। बता दें कि इजहान ने इस साल दुबई में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने दो मेडल जीतकर अपनी हुनर का परिचय दिया। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस इवेंट की एक फोटो और वीडियो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की सफलता पर बेहद गर्व के साथ जश्न मनाया था।












Click it and Unblock the Notifications