आखिर किसके साथ स्विट्जरलैंड पहुंचीं सानिया मिर्जा? लोगों ने कहा- काश आपने ऐसा न किया होता
Sania Mirza Instagram latest Photos: पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ अपडेट शेयर करती रहती हैं। इस साल की शुरुआत में जनवरी में उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक ले लिया था। अलग होने के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी करके सबको चौंका दिया था।
वायरल हो रही है तस्वीरें
हाल ही में सानिया मिर्जा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सानिया मिर्जा बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। सानिया मिर्जा ने इसके साथ कैप्शन में 24 घंटे स्विट्जरलैंड लिखा है। साफ है कि ये तस्वीरें स्विट्जरलैंड की है। इस दौरान उनके साथ मेकअप आर्टिस्ट बियांका लौज़ादो नजर आईं। इन दोनों ने प्लेन में सफर करने के दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया था।

सानिया ने शेयर किया था वीडियो
वीडियो में सानिया विमान में आराम करती हुई दिखाई दे रही हैं, तभी बियांका लौज़ादो आती हैं और धीरे से उनका हाथ छूकर उन्हें जगाती हैं। सानिया पहले तो चौंकती हैं, लेकिन फिर बियांका को देखकर मुस्कुराती हैं। इस क्लिप को सानिया मिर्ज़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के तौर पर शेयर किया था।
लोगों ने कहा- काश आपने ऐसा न किया होता
सानिया मिर्ज़ा ने साल 2010 में हैदराबाद में शोएब मलिक से शादी की थी। इसके बाद पाकिस्तान के सियालकोट में वलीमा समारोह हुआ। साल 2018 में शोएब-सानिया का एक बेटा इज़हान मिर्ज़ा मलिक का जन्म हुआ। हालांकि, इनकी शादी 2024 की शुरुआत में तलाक के साथ समाप्त हो गई। इन तस्वीरों के नीचे कमेंट्स में कुछ यूर्जर लिख रहे हैं कि काश आपने ऐसा न किया होता।
पेरिस ओलंपिक में नजर आएंगी सानिया
सानिया मिर्जा से तलाक के बाद शोएब मलिक ने सना जावेद से शादी की। सना जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती रहती हैं और शोएब को उनके मैचों के दौरान सपोर्ट करती नजर आती हैं। बता दें कि सानिया मिर्ज़ा पेरिस ओलंपिक के दौरान एक्शन में नज़र आएंगी, जहां वह बतौर कमेंटेटर के तौर पर काम करती हुईं नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications