शोएब मलिक के बाद अब किसके साथ कट रही है सानिया मिर्जा की जिंदगी, रोजाना खुद देती हैं अपडेट

Sania Mirza Latest Instagram Story: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। साल 2024 की शुरुआत से ही सानिया मिर्जा फैंस के बीच चर्चाओं में हैं। सानिया मिर्जा के पूर्व पति शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी की घोषणा की। पाकिस्तानी क्रिकेटर मलिक ने 20 जनवरी 2024 को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी का ऐलान किया था।

बेटे इजहान के साथ बिजी हैं सानिया

तलाक के बाद सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान के साथ अपने जीवन को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। सानिया मिर्जा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। सानिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं जो उनकी तस्वीर और वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।

Sania Mirza 1

सानिया ने दिखाई हिम्मत

सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हसीन जहां अपने जीवन की हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करी रहती हैं। कुछ दिन पहले सानिया मिर्जा ने अपने हज यात्रा की तस्वीरें और वीडियो भी अपलोड किया था। तलाक के बाद की चुनौतियों के बावजूद सानिया मिर्जा ने खुद को कमजोर नहीं होने दिया है। वह हिम्मत के साथ आगे बढ़ रही हैं।

सानिया को मिलता रहा है फैंस का सपोर्ट

सानिया द्वारा अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात करना कई लोगों को प्रेरणा देता है। साल 2010 में सानिया और शोएब ने शादी की थी। दोनों की शादी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। शादी के बाद सानिया और शोएब का एक बेटा भी हुआ। मगर अचानक फिर शादी के सालों बाद तलाक की खबरों ने फैंस को तगड़ा झटका दिया। हालांकि तलाक के बाद सानिया को लोगों ने काफी सपोर्ट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+