कौन है सानिया मिर्ज़ा का फेवरेट भारतीय खिलाड़ी? खुद बताया वह नाम जो कर देगा आपको हैरान
Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का तलाक होने के बाद वह अपने जीवन में व्यस्त हैं। सानिया मिर्ज़ा अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं। नए साल पर उन्होंने अपने बेटे के साथ एक मजेदार तस्वीर भी शेयर की थी और आकर्षक कैप्शन लिखा था।
मलिक से तलाक होने के बाद फैन्स का सपोर्ट उनको काफी मिला है। टेनिस के अलावा क्रिकेट भी उनका पसंदीदा गेम है। क्रिकेट में उनको एक भारतीय खिलाड़ी बेहद पसंद है। सानिया मिर्ज़ा ने खुद ही इसका खुलासा किया था। जो नाम उन्होंने बताया, वह हैरान करने वाला है।

सानिया ने साल 2017 में एक्स पर फैन्स से सवाल-जवाब का एक सेशन रखा था। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम से अपने पसंदीदा खिलाड़ी का जिक्र किया। उस दौरान एक फैन ने उनसे फेवरेट क्रिकेटर के बारे में सवाल किया और जवाब चुतराई से आया, फैन्स को उनका यह अंदाज भी खासा पसंद आया।
Sania Mirza ने खुद किया नाम का खुलासा
सानिया को पूछा गया कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है। उन्होंने चालाकी से जवाब देते हुए कहा कि शोएब मलिक के साथ निश्चित रूप से सचिन तेंदुलकर। उन्होंने अपने जवाब से हैरान कर दिया। किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी कि सचिन तेंदुलकर का गेम सानिया को इतना ज्यादा पसंद है।
सचिन ने हासिल किये कई माइलस्टोन
हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कई माइलस्टोन हासिल किये हैं। उनके व्यक्तित्व ने भी फैन्स के ऊपर गहरी छाप छोड़ी है। ऐसे में सानिया ने भी बचपन से उनका गेम देखा है। सचिन तेंदुलकर ने रेड बॉल और सफेद गेंद क्रिकेट में कई कीर्तिमान बनाए हैं।
Sania Mirza की शादी 2010 में हुई
हालांकि शोएब मलिक उनके फेवरेट क्रिकेटर तब थे, अब अगर उनको यही सवाल किया जाए, तो शायद कोई अलग जवाब भी देखने को मिल जाए। साल 2010 में शोएब मलिक से शादी के बाद सानिया मिर्जा का तलाक साल 2024 में हो गया। वह इस बड़े झटके के बाद भी खुद को संभालने में सफल रही हैं, ऐसा सोशल मीडिया पर दिखता है।












Click it and Unblock the Notifications