'तुमने मुझे निस्वार्थ प्यार का मतलब सिखाया,' ख़ुशी के मौके पर सानिया मिर्ज़ा का छलका दर्द, किसे लगाया गले
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और तलाक के बाद फैन्स का प्यार उनको काफी ज्यादा मिला है। दुबई में अपने बेटे के साथ रहने वाली टेनिस स्टार का दर्द एक बार फिर से बाहर आया है। ख़ुशी के मौके पर उनके पोस्ट का कैप्शन सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
अपने बेटे इजहान मिर्ज़ा मलिक के 7वें जन्मदिन पर सानिया ने एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की। सानिया ने इंस्टाग्राम पर बेटे के बचपन की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें वो मुस्कुराते हुए इजहान को गोद में थामे नजर आ रही हैं। मां-बेटे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही है।

इस पोस्ट के साथ सानिया ने लिखा कि तुम इतने जल्दी 7 साल के कैसे हो गए, पल भर में जैसे समय उड़ गया। जन्मदिन मुबारक मेरे सबसे चमकदार और सबसे प्यारे बेते। तुमने मुझे उस निस्वार्थ प्यार का मतलब सिखाया, जिसका अस्तित्व मुझे पहले पता ही नहीं था।
सानिया के इस इमोशनल संदेश ने हर मां के दिल को छू लिया। उन्होंने अपने बेटे के लिए जो भावनाएं शब्दों में बयां कीं, उसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया। कहीं न कहीं शोएब मलिक से प्यार में मिले धोखे का भी इशारा उनके इस कैप्शन में नज़र आया है। वह पुराना दर्द फिर से सामने आया है।
फोटो में सानिया मल्टीकलर स्ट्राइप्स वाली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि छोटे इजहान ने ग्रे और नेवी ब्लू स्वेटर के साथ व्हाइट कैप पहनी है। दोनों की मुस्कुराहट इस तस्वीर को और भी खास बना रही है।
सानिया की इस पोस्ट पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं और फैंस लगातार कमेंट कर इजहान को बधाई दे रहे हैं। उनकी बहन अनम मिर्ज़ा ने भी इस पोस्ट को लाइक किया। कई यूज़र्स ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे इजहान, बहुत प्यारा बच्चा है। कुछ यूजर्स ऐसे थे जिन्होंने कहा कि सानिया, आप एक शानदार मां हैं।












Click it and Unblock the Notifications