दुनिया में घूमना, टेनिस प्रमोट करना, परिवार संग रहना; रिटायरमेंट के बाद ये सब करने जा रहे हैं फेडरर
नई दिल्ली, 21 सितंबर: महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने संन्यास के बाद के प्लान के बारे में बात की है। इतने लंबे समय तक टेनिस से जुड़े रहने के बाद उसको विदाई देना मुश्किल है इसलिए फेडरर किसी ना किसी रुप में टेनिस से जुड़े रहना चाहेंगे। लंदन में होने वाले लेवर कप के बाद फेडरर टेनिस खेलने को अलविदा कह देंगे।

फेडरर घुटने की चोट से परेशान थे जिसके चलते उनको रिटायर होने का फैसला करना पड़ा। वर्ना उन्होंने एक और विंबलडन खेलने का वायदा किया था।
फेडरर का कहना है कि अपने बच्चों और पत्नी के साथ समय बिताएंगे जो उनको अपने 24 साल लंबे करियर में अधिक मौका नहीं मिला।
फेडरर यात्रा करेंगे और उन जगहों पर टेनिस को प्रमोट करेंगे जहां उन्होंने पहले कभी नहीं खेला है।
न्यूज एजेंसी एपी के हवाले से बताया गया कि फेडरर परिवार, दोस्तों के साथ समय बिताने के अलावा प्रदर्शनी मैच भी भविष्य में खेल सकते हैं, लेकिन वे खेल को प्रमोट करना जारी रखेंगे और उन जगहों पर खेलने की कोशिश करेंगे जहां पहले कभी नहीं खेले।
फेडडर दुनिया में नई जगहों पर भी घूमना चाहते हैं। ये उनकी टॉप लिस्ट में शामिल है। साथ ही वे ब्रांडों के एंबेसडर का काम जारी रखेंगे।
फेडरर कहते हैं कि, मेरी एक फाउंडेशन है, मैं एक पिता, पति हूं तो परिवार के साथ बहुत समय बिताना चाहता हूं। लेकिन मैं यात्रा करना नहीं रोकने वाला, मैं हमेशा एक्टिव रहना चाहता हूं, नई चीजों को खोजने के लिए हमेशा तैयार हूं।
फेडरर युवा जेनरेशन के लिए भी कुछ करना चाहते हैं। इसलिए वे खेल से जुड़े रहना चाहते हैं ताकि युवाओं को कुछ हासिल हो सके।
इस बात की संभावाएं कम हैं कि फेडरर लेवर कप में सिंगल मैच खेलेंगे। वह राफेल नडाल के साथ टीम यूरोप के लिए जोड़ी बना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications