राफेल नडाल 18 साल बाद एटीपी रैंकिंग में टॉप 10 से बाहर, स्पेन के कार्लोस अल्कराज बने नंबर वन खिलाड़ी
सोमवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में राफेल नडाल टॉप 10 से बाहर होकर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 18 साल बाद यह पहली बार हुआ है, जब नडाल टॉप 10 से बाहर हुए हैं।

इंडियन वेल्स 2023 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करने के बाद स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने एटीपी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। सोमवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जी हां, जहां एक तरफ कार्लोस अल्कराज को इंडियन वेल्स 2023 का खिताब जीतने का सीधा फायदा हुआ है तो वहीं सार्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला बदलाव जो हुआ है वो यह है कि राफेल नडाल टॉप 10 से बाहर हो गए हैं और ऐसा करीब 18 साल बाद हुआ है।
एटीपी रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंचे राफेल नडाल
आपको बता दें कि राफेल नडाल इससे पहले 25 अप्रेल 2005 को पहली बार टॉप 10 से बाहर हुए थे। उसके बाद 18 साल बाद वो समय आया है जब राफेल नडाल एटीपी रैंकिंग में टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। मौजूदा रैंकिंग में उनका स्थान 13वां है। आपको बता दें कि जनवरी में नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में यूएस के मैकेंज़ी मैकडॉनल्ड को दूसरे दौर की हार के दौरान अपने हिप फ्लेक्सर को चोट पहुंचाई थी। नडाल के टॉप 10 से बाहर होने के बाद उनके फैंस बहुत ही निराश हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि नडाल अगले महीने क्ले-कोर्ट मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी कर अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। मोंटे कार्लो मास्टर्स 8 अप्रैल से शुरू हो रहा है और फैंस को उम्मीद है कि नडाल उस टूर्नामेंट में खेलेंगे।
मौजूदा एटीपी रैंकिंग में 19 साल के कार्लोस अल्कराज पहले स्थान पर हैं, जबकि नोवाक जोकोविच दूसरे स्थान पर हैं। डेनियल मेदवेदेव पांचवे स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications