टेनिस लीजेंड बोरिस बेकर को लंदन कोर्ट से मिली जेल की सजा, संपत्ति छुपाने का आरोप था
नई दिल्ली, 30 अप्रैल: 6 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन बोरिस बेकर को शुक्रवार को ढाई साल जेल की सजा सुनाई गई है। इस पूर्व खिलाड़ी को दिवालिया घोषित होने के बाद सैकड़ों-हजारों पाउंड की संपत्ति छिपाने का दोषी पाया गया था। बेकर ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया लेकिन उसके बाद भी लोगों को पैसा ट्रांसफर करने के आरोपी पाए गए।

बेकर को इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन के दिवाला अधिनियम के तहत चार आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया था। बेकर के ऊपर दिवालियापन का ट्रायल किया गया जिसके बाद यह व्यक्ति अपनी महत्वपूर्ण संपत्ति का खुलासा करने में विफल रहा था। उन्होंने चीजों को छिपाने और हटाने की कोशिश की।
बेकर पुराने समय के दिग्गज थे। वे विंबलडन जीतने वाले पहले गैर-वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थे, जब उन्होंने 1985 में 17 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। 3 बार के विंबलडन चैंपियन 2012 से ब्रिटेन में रह रहे हैं।
54 वर्षीय जर्मन टेनिस महान को को नौ जगह £ 356,000 की रकम ट्रांसफर करने का दोषी पाया गया, जिसमें उनकी पूर्व पत्नी बारबरा और उनकी अलग पत्नी शर्ली "लिली" बेकर के बैंक खाते शामिल थे। उन्हें जर्मनी में एक संपत्ति घोषित करने में विफल रहने के साथ-साथ बैंक लोन और शेयरों को छिपाने का भी दोषी ठहराया गया था।
लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट में दो साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाते हुए जज डेबोरा टेलर ने उनसे कहा, "यह उल्लेखनीय है कि आपने अपने अपराध के लिए पछतावा तक नहीं दिखाया है। कोई विनम्रता नहीं है।"
उसने कहा कि बेकर अपनी आधी सजा सलाखों के पीछे और बाकी को लाइसेंस पर काटेगा। बेकर सजा सुनाते ही सीधे आगे की ओर देख रहा था। उस समय उसकी पार्टनर लिलन और बेटा नोआ भी शामिल थे।
बेकर ने क्या कहा था-
छह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने सभी आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि वह संस्थाओं के साथ सहयोग कर रहे हैं और एक्सपर्ट की सलाह पर काम कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, शुक्रवार की सजा की सुनवाई में, अभियोजक रेबेका चाकले ने कहा कि बेकर ने "जानबूझकर और बेईमानी से" काम किया था और वह "अभी भी दूसरों को दोष देना चाहते थे।"
मुकदमे के दौरान, बेकर ने कहा कि उनकी $50 मिलियन करियर की कमाई "महंगे तलाक" और कर्ज के भुगतान ने निगल ली थी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ ने पंजाब को हराकर दर्ज की छठी जीत, मोहसिन खान ने झटके 3 विकेट












Click it and Unblock the Notifications