लखनऊ ने पंजाब को हराकर दर्ज की छठी जीत, मोहसिन खान ने झटके 3 विकेट

पुणे : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 42वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रनों से हराकर जीत दर्ज की। लखनऊ से मिले 154 रनों के जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए। दुशमंथा चमीरा व क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रवि बिश्रोई को 1 विकेट मिला।
यह लखनऊ की 9 मैचों में छठी जीत रही। वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है तो वहीं पंजाब की यह 9 मैचों में 5वीं हार रही। वह 7वें स्थान पर काबिज है।
यह भी पढ़ें- 'पता नहीं उसके दिमाग में क्या चल रहा है', कोहली की खराब फाॅर्म पर बोले गांगुली
इससे पहले पंजाब ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। लखनऊ ने 8 विके खोकर 153 रन बनाए़। लखनऊ के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 37 गेंदों में 46 रन बनाए। उनके अलावा दीपक हुड्डा ने भी 36 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। हालांकि दुष्मंत चमीरा ने 17, मोहसिन खान ने 13 और जेसन होल्डर ने 11 रनों का योगदान देकर टीम का स्कोर 153 तक पहुंचाया। पंजाब के लिए तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट लिए। साथ ही राहुल चाहर ने 2 और संदीप शर्मा ने 1 विकेट लिया।

लखनऊ से मिले लक्ष्य के जवाब में पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 28 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल रहे। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा सिर्फ ऋषि धवन ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया। बाकी कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका, जिस कारण पंजाब को मैच हारना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications