Novak Djokovic Love Story: कौन हैं जेलेना जोकोविच? जिन पर स्कूल लाइफ में फिदा हो गए थे नोवाक जोकोविच
Novak Djokovic Love Story: नोवाक जोकोविच दुनिया के सबसे बड़े टेनिस स्टार में से एक हैं। नोवाक के लिए उनकी पत्नी जेलेना जोकोविच (Jelena Djokovic) जीवनसाथी से कहीं ज़्यादा हैं। हाई स्कूल के शुरुआती दिनों से लेकर जीवन के हर मोड़ पर एक दूसरे का साथ देने वाले इस कपल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है।
नोवाक और जेलेना जोकोविच की दोस्ती हाई स्कूल के दिनों में शुरू हुई। ये दोनों सर्बिया के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। नोवाक और जेलेना अपने स्कूल में साथ-साथ टेनिस भी खेलते थे, यहीं से इनकी दोस्ती गहरी होती चली गई, और कब ये दोनों प्यार में पड़ गए इन्हें भी पता नहीं चला।

बचपन से एक दूसरे को जानते थे नोवाक और जेलेना
ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि दोनों हाई स्कूल में पहली बार मिले। जेलेना और नोवाक 2014 में शादी करने से पहले कई सालों तक साथ रहे। इसके अलावा वे दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। हालांकि, जब वे हाई-स्कूल में पहुंचे तो उनकी ये दोस्ती और भी गहरी होती गई।
जब विदेश में पढ़ाई करने का सपना हुआ पूरा
जब नोवाक का टेनिस करियर आगे बढ़ रहा था, उस दौरान जेलेना का ध्यान अपनी पढ़ाई पर था। जेलेना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि, वह हमेशा विदेश में विश्वविद्यालय जाना चाहती थी, और कहा कि चूंकि उसके माता-पिता उस तरह की शिक्षा का खर्च उठाने में सक्षम नहीं थे, इसलिए 'मुझे स्कॉलरशिप जीतने के लिए पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना पड़ा। उनकी मेहनत रंग लाई, और वह मिलान में बोकोनी विश्वविद्यालय चली गई, जहां लक्जरी ब्रांड मैनेजमेंट की स्टडी की।
पढ़ाई पूरी होते ही दोनों साथ रहने लगे
जेलेना ने नोवाक को लेकर बताया कि, 'मैं मुश्किल से गुज़ारा करने वाली छात्रा थी, और वह एक बहुत ही युवा टेनिस खिलाड़ी था, जिसके पास महंगी यात्राओं पर खर्च करने के लिए भी पैसे नहीं थे।' 'उस समय हवाई जहाज़ हमारी पहुंच से बाहर थे,' उन्होंने आग कहा कि। 'हमने ये योजनाएं बनाईं और तैयार कीं कि कैसे मिलें, कैसे अपने रिश्ते को कामयाब बनाएं।' जब जेलेना की कॉलेज की पढ़ाई पूरी हो गई, तो वे दोनों मोंटे कार्लो में रहने चले गए, जहां उसे एक तेल कंपनी में नौकरी मिल गई।
ये भी पढ़ें- Carlos Alcaraz Net Worth: कार्लोस अल्काराज की नेटवर्थ कर देगी हैरान! टेनिस स्टार को इस नाम से होती है चिढ़न
आठ साल तक एक-दूसरे को किया डेट
नोवाक ने जेलेना को लगभग 8 साल तक डेट किया। उसके बाद साल 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद से दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाने लगा। जेलेना और नोवाक के दो बच्चे हैं, स्टीफन और तारा। एक मां और एक सपोर्टिव पत्नी के रूप में अपनी भूमिकाओं को संतुलित करते हुए, जेलेना का पारिवारिक जीवन प्यार और खुशी और उत्सव के पलों से से भरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications