चार्ल्सटन ओपन के फाइनल मुकाबले में हारी सानिया मिर्जा, लूसी हरडेका की जोड़ी

चार्ल्सटन (यूएस), 11 अप्रैल: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और चेक की लूसी हरडेका की महिला डबल जोड़ी रविवार को चार्ल्सटन ओपन के क्ले-कोर्ट फाइनल मुकाबले में हार गई।

Charleston Open: Sania Mirza loses in women double pair final

डब्ल्यूटीए 500 इवेंट के फाइनल में खेलते हुए, मिर्जा और हरडेका को चौथी वरीयता प्राप्त आंद्रेजा क्लेपैक और मैग्डा लिनेट ने 2 घंटे 35 मिनट तक चले मैच में 6-2, 4-6, 10-7 से हराया।

इससे पहले, मिर्जा और हरडेका ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त झांग शुआई-कैरोलिन डोलेहाइड के खिलाफ 2-6, 6-4, 8-10 से जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- 'कुलदीपों' का साबित हुआ रविवार, 'यादव' के बाद 'सेन' छाए, संजू सैमसन ने कह दी बड़ी बात

बाद में, भारतीय स्टार सानिया मई 2022 में फ्रेंच ओपन में भाग लेंगी। इससे पहले जनवरी में मिर्जा ने 2022 सीजन के अंत में संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

हाल ही में सानिया मिर्जा को लेकर उनके पति शोएब मलिक ने मजेदार खुलासा किया था। पाकिस्तानी क्रिकेटर मलिक ने बताया था उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी पत्नी को खूब सेब खिलाए थे ताकी बच्चा गोरा हो।

मलिक ने कहा पाकिस्तान के टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि, मेरी सास ने सानिया को खूब सेब खिलाए थे ताकि बच्चा गोरा हो।

हालांकि मलिक ने कहा कि ऐसा उनकी सास का मानना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+