'कुलदीपों' का साबित हुआ रविवार, 'यादव' के बाद 'सेन' छाए, संजू सैमसन ने कह दी बड़ी बात
मुंबई, 11 अप्रैल: आईपीएल 2022 का रविवार 'कुलदीपों' का साबित हुआ क्योंकि पहले तो कुलदीप यादव ने केकेआर के खिलाफ चार विकेट लेकर अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स की जीत में भूमिका निभाई और फिर राजस्थान रॉयल्स की टीम के पास 25 साल का मध्य प्रदेश का एक तेज गेंदबाज दिखाई दिया- जिसका नाम भी कुलदीप है। ये हैं- कुलदीप सेन। कुलदीप सेन ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ 20वां ओवर तब डाला जब विपक्षी टीम को उस ओवर में केवल 15 रनों की दरकार थी। दरअसल स्टोइनिस उस समय बहुत ही तूफानी पारी खेलते हुए दिखाई दे रहे थे और कुलदीप सिंह जैसे आईपीएल का पहला मुकाबला खेलने वाले गेंदबाज के सामने स्टोइनिस को यह लक्ष्य आसानी से पार कर जाना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कुलदीप यादव के बाद कुलदीप सेन का मैच-
कुलदीप सेन ने शुरू की 4 गेंदों पर मार्कस कुछ नहीं कर पाए और फिर अंतिम दो गेंदों पर 1 छक्का और व 1 चौका लगाने के बावजूद यह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सका और इस प्रकार राजस्थान रॉयल्स की टीम 3 रनों से मैच जीत गई।
स्टोइनिस 17 गेंदों पर 4 छक्के और दो चौके मारकर 38 रन बनाकर मुरझाए हुए पवेलियन लौटे। कुलदीप सेन ने मैच में 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। मैच के बाद आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने उनको स्पेशल टैलेंट बताया है।

राजस्थान रॉयल्स की बढ़िया जीत
यह मैच जीतकर राजस्थान की टीम वाकई में खुश होगी क्योंकि उन्होंने जिस तरीके से बल्लेबाजी की थी उसके हिसाब से 165 रन का स्कोर बहुत अच्छा बनाया गया और इसके लिए हेटमायर की 36 गेंदों में खेली गई 59 रनों की पारी बहुत ज्यादा जिम्मेदार है। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने नई गेंद से लखनऊ सुपरजाइंट्स के टॉप ऑर्डर को आउट किया। युजवेंद्र चहल ने मध्यक्रम की धज्जियां उड़ाई और कुलदीप सेन ने अंतिम ओवर को थाम कर रखा।

संजू सैमसन ने की तारीफ-
मैच के बाद संजू सैमसंग ने कहा है कि मध्य प्रदेश के इस तेज गेंदबाज के पास बेहतरीन यॉर्कर है और शुरुआती तीनों ओवर कुलदीप सेन ने जिस तरह से डाले थे उसके बाद फाइनल ओवर देने के लिए आत्मविश्वास आ चुका था। संजू सैमसन ने कहा- मैंने कुलदीप को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में देखा है, उसके बाद रॉयल्स ने उनको चुन लिया। वह एक स्पेशल टैलेंट है जो भारत के लिए जल्द ही खेल सकते हैं।

सैलून चलाते हैं पिता-
कुलदीप यादव ने मध्य प्रदेश के लिए 16 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, पांच लिस्ट ए गेम खेले हैं और कुल 15 T20 मैच ही उन्होंने अपने करियर में खेले हैं। उनको 20 लाख रुपए के आधार मूल्य पर खरीदा गया था। कुलदीप हरिहरपुर से आते हैं और उनके पिता रामपाल वहां पर एक सैलून चलाते हैं। कुलदीप ने अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीजन में केवल 9 मैचों में 24 विकेट लिए थे और मध्यप्रदेश के लिए एक उभरता हुआ नाम साबित हुए थे।
सैमसन का कहना है कुलदीप यादव ने सफेद ज्ञान के साथ जो कंट्रोल दिखाया है वह काफी प्रभावित करने वाला है। इतना ही नहीं दिग्गज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी कुलदीप की तारीफ की है और कहा है कि जिस तरीके से वे पूरी लय के साथ भागते हुए आते हैं और राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने नए सीजन में बेहतर काम कर रहे हैं वह काफी अच्छा है।

ट्रेंट बोल्ट ने कहा- पूरे दिल से बॉलिंग करते हैं कुलदीप सेन
ट्रेंट बोल्ट कहते हैं कि कुलदीप यादव पूरे दिल के साथ गेंदबाजी करते हैं। दबाव वाली स्थितियों में इस तरह की गेंदबाजी करना उनके अनुभव को और निखार आएगा। इससे बढ़िया जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2022 की अंक तालिका में टॉप पर आ गई है लेकिन मैच दर मैच कंपटीशन बहुत सख्त होता जा रहा है क्योंकि फिलहाल 5 टीमें ऐसी हैं जो 6 अंक लेकर टॉप फाइव पर बैठी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications