सानिया मिर्ज़ा के साथ बांग्लादेशी क्रिकेटर ने की थी छेड़छाड़, कौन है वह खिलाड़ी? शोएब मलिक ने दबा दिया था मामला

Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा ने टेनिस के बाद ग्लैमर की दुनिया में भी अपना नाम कमाया है। आज भी उनके पास ब्रांड्स करोड़ों के विज्ञापन लेकर आते हैं और वह उनमें काम करती हैं। टेनिस से रिटायरमेंट के बाद भी सानिया मिर्ज़ा आज भी फैन्स के दिलों पर राज़ करती हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

शोएब मलिक से शादी के बाद उनका तलाक हो गया है लेकिन उस समय उनके साथ एक बांग्लादेशी क्रिकेटर ने छेड़छाड़ की थी। बात उस समय की है, जब सानिया और शोएब दोनों साथ में ही थे। साल 2018 में शोएब मलिक ने बांग्लादेशी क्रिकेटर के हरकतों की शिकायत की थी, जो 2015 में हुई थी। यानी घटना 2015 की है और शिकायत 2018 में की गई।

sania mirza

दरअसल सानिया मिर्ज़ा के साथ बांग्लादेशी क्रिकेटर सब्बीर रहमान ने छेड़छाड़ की थी, उस समय सानिया के पति रहे शोएब मलिक ने बाद में इस मामले पर कुछ सालों बाद संज्ञान लिया। शोएब मलिक ने क्रिकेट कमेटी ऑफ़ ढाका मेट्रोपोलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

Sania Mirza के साथ गलत बर्ताव

बांग्लादेश के मीडिया ने रिपोर्ट किया था कि चार साल पहले सानिया मिर्ज़ा के साथ सब्बीर रहमान द्वारा छेड़छाड़ की घटना की आधिकारिक शिकायत क्रिकेट कमेटी ऑफ़ ढाका मेट्रोपोलिस के चेयरमैन से की गई थी। मलिक ने 2018 में बताया कि वह चार साल पहले एक घरेलू टूर्नामेंट खेलने के लिए अपनी पत्नी सानिया मिर्ज़ा के साथ बांग्लादेश गए थे, वहां सब्बीर रहमान ने सानिया के साथ खराब बर्ताव किया था।

Sania Mirza के एक्स हसबैंड ने क्या किया

सवाल यह भी है कि घटना के चार साल तक शोएब मलिक ने चुप्पी साधे रखी और बाद में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। यह पहले ही होना चाहिए था, तब शायद सब्बीर रहमान के ऊपर कोई एक्शन लिया जा सकता था। हालांकि सब्बीर रहमान हमेशा विवादों में ही रहे हैं।

साल 2017 में सब्बीर रहमान के ऊपर फैन को मारने का आरोप भी लगा था, यह घरेलू क्रिकेट के दौरान हुआ था। इसके बाद उनको एशिया कप की टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+