'तलाक-निकाह कठिन..', शोएब-सना की शादी से टूटीं सानिया मिर्जा! 3 दिन पहले बयां किया था दर्द
Sania Mirza Shoaib Malik sana javed: दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस खिलाड़ रह चुकीं सानिया मिर्जा से तलाक की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है।
शोएब मलिक की ये तीसरी शादी है। रिपोर्ट के मुताबिक शोएब-सना की शादी से सानिया मिर्जा टूट चुकी हैं। सानिया को इस शादी के बारे में शायद पहले से भनक लगई थी। तीन दिन पहले सानिया ने सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया था।

शोएब मलिक ने सना जावेद से शादी के बारे में जानकारी 20 जनवरी को ट्वीट कर दी है। शोएब-सना की शादी के बाद सानिया मिर्जा का तीन दिन पहले किया गया, पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।
सानिया मिर्जा ने लिखा था, 'तलाक -निकाह कठिन है...'
सानिया मिर्जा ने बुधवार (17 जनवरी) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने तलाक और निकाह के बारे में लिखा था। इस पोस्ट के बाद कहा जा रहा था कि सानिया और शोएब का तलाक हो गया है। इस पोस्ट के तीन दिन बाद अब ये खबर सामने आई है कि शोएब मलिक ने फिर से शादी कर ली है।

सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, ''शादी कठिन है। तलाक कठिन है। अपना कठिन आप खुद चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। संचार करना कठिन है। संवाद न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगा। लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बुद्धिमानी से चुनें।"

2010 में शोएब और सानिया ने की थी शादी
शोएब और सानिया ने साल 2010 में हैदराबाद में पारंपरिक मुस्लिम समारोह में शादी की थी और बाद में पाकिस्तान के सियालकोट में वलीमा समारोह किया था। दोनों का एक बेटा इजहान भी है, जिसका जन्म 2018 में हुआ।












Click it and Unblock the Notifications