स्वीटी बूरा-दीपक हुड्डा की लड़ाई में खाप पंचायतों की एंट्री, अब चौधरियों ने क्या फरमान सुना दिया?
Saweety Boora-Deepak Hooda: हरियाणा के हिसार से इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा और रोहतक से भारतीय कबड्डी टीम कप्तान दीपक निवास हुड्डा की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आया हुआ है। बात तलाक लेने तक पहुंच गई है।
स्वीटी और दीपक दोनों ही एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इस बीच स्वीटी बूरा और दीपक निवासी हुड्डा की 'लड़ाई' में हरियाणा की खाप पंचायतों की एंट्री हो गई है।

हरियाणा की खाप पंचायतों के चौधरियों ने स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के मामले में चिंता जताई है कि पूरे विवाद से दोनों पूर्व खिलाड़ियों के निजी जिंदगी को नुकसान हो रहा है बल्कि सामाजिक स्तर पर भी बदनामी हो रही है।
यह भी पढ़ें- रात को कपड़े उतारकर मारपीट, मर्दों में इंटरेस्ट वाले दीपक के प्यार में कैसे पड़ी स्वीटी? खुद बताई असली वजह
लव मैरिज करने वाले स्वीटी बूरा व दीपक हुड्डा विवाद में हरियाणा के जींद की माजरा के प्रधान सरदार गुरविंद्र सिंह, माजरा खाप प्रवक्ता समुंद फोर, कंडला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, जुलाना बारहा खाप के प्रधान बसाउ राम लाठर व खाप प्रवक्ता शमशेर सिंह ने कहा कि अर्जुन अवार्ड से सम्मानित ये खिलाड़ी समाज व देश का गौरव है। इनकी आपसी लड़ाई सड़क पर आने से समाज में गलत संदेश जा रहा है।

खाप की नसीहत: आपसी विवाद को मीडिया में नहीं लेकर जाएं
मीडिया की खबरों के अनुसार खाप पंचायतों के चौधरियों ने स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा को नसीहत दी है कि अपने आपसी विवाद को मीडिया में नहीं लेकर जाएं। दोनों के संबंधों में यदि कोई समस्या है तो सामाजिक तरीके से बातचीत करके हल निकाला जाना चाहिए।
स्वीटी-दीपक के परिजनों को आगे आना चाहिए
खाप महासचिव महेंद्र सिंह सहारण कहते हैं कि पूरे विवाद में दोनों खिलाड़ियों के परिजनों को आगे आना चाहिए और आपसी सहमति से इस विवाद को सुलझाएं। लिव इन रिलेशनशिप और संमलैंगिक विवाह जैसे कानून समाज में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं।
Deepak Hooda Saweety Boora Live-in: दीपक-स्वीटी लिव इन में रहे
उधर, खाप प्रवक्ता शमशेर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दीपक और स्वीटी का रिश्ता खराब होने की वजह लिव इन रिलेशनशिप है। स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के घर नहीं जाएगी खाप पंचायतें बिना निमंत्रण नहीं जा सकती। उनका परिवार, समाज व गांव बुलाएगा तो विवाद निपटाने खाप पंचायत जाएंगी।
गंदे आरोपों पर मिट्टी डाल देनी चाहिए
खाप प्रवक्ता शमशेर सिंह ने स्वीटी बूरा द्वारा दीपक पर समलैंगिकता के आरोपों पर कहा कि ऐसे आरोपों पर मिट्टी डाल देनी चाहिए। समाज दोनों के साथ है। यह दुभार्ग्यपूर्ण मामला है। दोनों की जिंदगी में वापस खुशहाली आनी चाहिए। ये खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश की शान हैं।
Khap Panchayats Haryana: हरियाणा में खाप पंचायत क्या होती हैं?
हरियाणा में खाप पंचायतों को भी बोलबाला है। अक्सर इनके फैसले व फरमान सुनने को मिलते हैं। खाप पंचायतों के सिस्टम पर बात करते खाप प्रवक्ता शमशेर सिंह कहते हैं कि हरियाणा में 36 कौम को मिलाकर खाप पंचायत बनाई जाती है। सभी 36 जातियों के लोग एकत्रित होकर किसी मुद्दे पर चर्चा करते हैं तो उसे खाप पंचायत की सभा कहा जाता है।

हरियाणा में खाप पंचायत कैसे काम करती हैं?
खाप पंचायतें गौत्र व गांवों के हिसाब से भी बनाई जाती हैं। किसी को कोई तकलीफ होती है तो समाधान के लिए उसे खुद खाप पंचायत के पास आना पड़ता है। जैसे कोई प्यासा खुद कुएं के पास आता है ना कि कुआं उसके पास जाता है।
खाप प्रवक्ता शमशेर सिंह के अनुसार स्वीटी और दीपक को पहले अपना मामला गांव के बड़े-बुजुर्गों के पास लेकर जाना चाहिए। वहां से समाधान नहीं निकलने पर मामला खाप पंचायत तक पहुंचाया जाए। दोनों पक्ष की खाप बैठकर कोई समाधान जरूर निकालेगी। जरूरत पड़ने पर दूसरी खाप पंचायतों की भी मदद ली जा सकती है।
Saweety Boora Deepak Hooda controversy: स्वीटी बूरा व दीपक हुड्डा विवाद क्या है?
दरअसल, स्वीटी बूरा हरियाणा के हिसार की रहने वाली है और दीपक हुड्डा रोहतक से हैं। स्वीटी ने बॉक्सिंग व दीपक कबड्डी में नाम कमाया है। दीपक के माता-पिता नहीं है। दोनों की साल 2015 में रोहतक मैराथन इवेंट में पहली मुलाकात हुई थी। यहां पर ये चीफ गेस्ट बनकर आए थे।
यह भी पढ़ें- दीपक हुड्डा स्वीटी बूरा के तलाक की वजह क्या है, 67 लाख के भूखंड ने कैसे बिगाड़ दिया दोनों का 'खेल'?
रोहतक मैराथन के बाद फेसबुक पर स्वीटी और दीपक की दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे को डेट करने के लगे और कथित लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। साल 2022 में दीपक और स्वीटी ने घरवालों की रजामंदी से लव मैरिज कर ली।

दीपक ने भाजपा ज्वाइन कर महम से लड़ा चुनाव
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले दोनों ने भाजपा ज्वाइन कर ली और दीपक को हरियाणा के महम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट मिला। स्वीटी ने दीपक के लिए खूब चुनाव प्रचार किया, मगर दीपक चुनाव जीत नहीं सके। दीपक चौथे स्थान पर रहे। कांग्रेस के बलराज डांगी महम विधायक बने।
यह भी पढ़ें- Saweety Boora Love Story: कार्ड पर 'दीपक की स्वीटी' से लव मैरिज के बाद Divorce मांगने तक की पूरी कहानी
अक्टूबर 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव तक स्वीटी और दीपक की वैवाहिक जिंदगी में सबकुछ ठीक चलता दिख रहा था, मगर साल 2025 आते-आते रिश्ते बिगड़ने लगे। मार्च में स्वीटी ने हिसार में दीपक पर दहेज प्रताड़ना व दीपक ने रोहतक में स्वीटी पर 67 लाख के एक भूखंड के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया दिया।
स्वीटी बूरा के आरोप व वीडियो वायरल (Saweety Boora viral video)
15 मार्च 2025 को पुलिस थाने के अंदर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें स्वीटी अपने पति दीपक के साथ मारपीट करती दिख रही। हालांकि स्वीटी ने वीडियो को एडिटेड बताया। मामला तब और बिगड़ गया जब स्वीटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दीपक से तलाक की मांग कर डाली। साथ ही आरोप लगाया कि दीपक के घर में कभी शौचालय तक नहीं हुआ करता था। दीपक तसले में नहाता था। फिर स्वीटी बूरा ने मीडिया इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दीपक पर लड़कों में इंटरेस्ट होने व रात को कपड़े उतारकर स्वीटी के साथ मारपीट करने जैसे आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें- कौन हैं स्वीटी बूरा? कबड्डी प्लेयर दीपक हुड्डा से की थी लव मैरिज, अब मारपीट के लगाए बेहद गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications