1996 विश्व कप विजेता श्रीलंकाई टीम से मिले PM मोदी, मनाया जश्न, क्रिकेट को लेकर कही ये बात

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका (Sri Lanka) दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने श्रीलंका के 1996 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के सदस्यों से मुलाक़ात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 1996 की इस जीत ने असंख्य खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा था।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, पीएम मोदी शुक्रवार की रात श्रीलंका पहुंचे। श्रीलंका पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए। शनिवार 05 अप्रैल को पीएम मोदी उस टीम से मिले जिसने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

Narendra modi

पीएम मोदी ने क्रिकेट दिग्गजों खिलाड़ियों सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ मुलाक़ात करने पर खुशी व्यक्त की। बता दें कि इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है।

पीएम मोदी ने X पर लिखा, '1996 में वर्ल्डकप जीतने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम के सदस्यों से मिलकर बेहद खुशी हुई। ये वही टीम है जिसने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि दुनियाभर के के करोड़ों खेलप्रेमियों की कल्पना को जीवंत कर दिया।' इस अवसर को यादगार बनाने के लिए टीम के सदस्यों ने पीएम मोदी को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।

वहीं, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी से मिलना एक शानदार अनुभव था। उन्होंने बहुत अच्छे से बताया कि कैसे उन्होंने एक राष्ट्र के रूप में भारत का विकास किया। हमने कुछ चीजों पर चर्चा की और क्रिकेट के बारे में बात की।

ऐतिहासिक जीत

1996 विश्व कप फाइनल 17 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुआ था। अर्जुन रणतुंगा के नेतृत्व में, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के 241/7 के स्कोर का पीछा करते हुए केवल तीन विकेट गंवाए। अरविंदा डे सिल्वा ने नाबाद 107 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

क्रिकेट की अंतर्दृष्टि

पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने मोदी के क्रिकेट के ज्ञान की सराहना की और 1996 विश्व कप अभियान के बारे में उनकी बातचीत का उल्लेख किया। कहा कि पीएम मोदी क्रिकेट के फॉलो करते हैं और वह हर चीज जानते हैं।

ये भी पढ़ें: PM Modi Sri lanka visit: कोलंबो में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, जानें किन मायनों में खास है मोदी का ये दौरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+