Paris Paralympics 2024: सुहास यतिराज का ऐतिहासिक प्रदर्शन, फाइनल में भारत की बढ़ी उम्मीदें
पेरिस पैरालिंपिक 2024 में टोक्यो खेलों के रजत पदक विजेतासुहास यतिराज इतिहास रचने को तैयार हैं। यतिराज पैरालिंपिक में लगातार पदक जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बनने जा रहे हैं। सुहास का अगला मुकाबला यानी फाइनल फ्रांस के लुकास मजूर से है। इससे पहले रविवार को सुहास ने एक ऐतिहासिक मुकाबला साथी भारतीय सुकांत कदम के खिलाफ खेला।

सेमी फाइनल मुकाबले में सुहाल ने सीधे गेम में सुकांत को हराकर पेरिस पैरालिंपिक में पुरुष एकल एसएल4 फाइनल में जगह पक्की कर ली। उन्होंने सुकांत को 21-17, 21-12 से हरा दिया।
सुहास 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कंप्यूटर इंजीनियर से आईएएस अधिकारी बने सुहास ने कभी भी अपने टखने की समस्या को बैडमिंटन के प्रति अपने जुनून में बाधा नहीं बनने दिया।
दावा किया जा रहा है कि इस बार सुहास का मेडल जीतना तय है। अगर सुहास फाइनल में हारते भी हैं तो वह सिल्वर मेडल से जीतेंगे। वहीं सुहास ने अपने हमवतन खिलाड़ी सुकांत कदम को हराया। हालांकि, सुकांत अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए उतरेंगे। अब तक वह भारतीय खिलाड़ियों में 5 मेडल जीते हैं।
बता दें कि सुहास यतिराज एलवाई आईएस अधिकारी हैं और वह नोएडा के डीएम हैं। टोक्यो पैरालंपिक में मेंस सिंगल्स SL4 में सुहास एलवाई ने सिल्वर मेडल जीता था। सुहास एलवाई 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications