डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर का देश वापसी पर जोरदार स्वागत, शूटिंग स्टार ने कहा-अभी तो यह शुरुआत है

Manu Bhaker Grand Welcome: पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद युवा भारतीय निशानेबाज मनु भाकर बुधवार सुबह भारत लौट आईं हैं। देश वापसी पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मनु भाकर और उनके कोच के स्वागत में प्रशंसकों की भारी भीड़ इकट्ठा थी।

देश वापसी पर भव्य स्वागत पाने के बाद मनु भाकर काफी खुश नजर आईं। भाकर ने पेरिस खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका की शुरुआत की। इसके बाद, उन्होंने 10 मीटर मिश्रित टीम एयर पिस्टल स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ एक और कांस्य पदक जीता, जिससे उनकी जीत दोगुनी हो गई।

Manu Bhaker

देश में मिले शानदार स्वागत के बाद मनु भाकर ने सभी का आभार जताते हुए कहा, "यहां इतना प्यार पाकर मैं बहुत खुश हूं..."

देश वापसी के बाद मीडिया से बात करते हुए मनु भाकर ने कहा, "आगे भी मैं अपना अच्छा प्रदर्शन करती रहूंगी....बहुत अच्छा लग रहा है, मैंने बहुत दिनों से अच्छे से भारतीय खाना नहीं खाया था, मुझे आते ही आलू के पराठे खाने को मिले...कुछ समय आराम करूंगी और उसके बाद फिर से ट्रेनिंग शुरू करूंगी। मेरा सोशल मीडिया कई दिनों से बंद था। मैंने सिर्फ प्रदर्शन पर ध्यान दिया। इससे मुझे बहुत मदद मिली।"

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर का शानदार प्रदर्शन

भाकर ने पेरिस खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बाद, 10 मीटर मिश्रित टीम एयर पिस्टल स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ एक और कांस्य पदक जीता। अपनी पसंदीदा 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस तरह, उनका ओलंपिक अभियान रिकॉर्ड दो पदकों के साथ समाप्त हुआ।

क्या है भाकर के आगे का प्लान

शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर ने कहा कि उनका लक्ष्य इतिहास में महानतम खिलाड़ियों में से एक बनना है। उन्होंने कहा, "मैं महानतम लोगों में से एक बनना चाहूंगी। यह मेरे लिए तो बस एक शुरुआत है। मैं अपना पूरा जीवन खेल और भारत के लिए समर्पित करना चाहता हूं। मैं बस अपने देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने की पूरी कोशिश कर रही हूं।"

भाकर ने पेरिस में अपनी दोहरी जीत से शूटिंग के 12 साल के सूखे को समाप्त कर दिया। उनकी सफलता ने भारतीय शूटिंग समुदाय को गर्व महसूस कराया और भविष्य की उम्मीदें बढ़ाईं। मनु भाकर का यह प्रदर्शन न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि भारतीय खेल जगत के लिए भी काफी अहम है। उनकी उपलब्धियों ने युवा निशानेबाजों को प्रेरित किया है और देशभर में शूटिंग खेल की लोकप्रियता बढ़ाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+