Ultimate Kho Kho (UKK): ओडिशा की मेजबानी में खो खो की 24 दिसंबर को होगी भव्‍य शुरूआत, जानें कब है फाइनल

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक खेल को हमेशा से प्रोत्‍साहन देते आए हैं। पटनायक सरकार का 'sports for youth, youth for future' विजन है। ओडिशा सरकार ने न केवल राज्य में कुछ प्रमुख वैश्विक खेलों की मेजबानी की है बल्कि विश्व स्तरीय बहु-खेल बुनियादी ढांचा और राज्य के खेल प्रेमियों के लिए राज्‍य में कई खेल भी विकसित किया है। वहीं अब ओडिशा में अल्टीमेट खो खो (यूकेके) के दूसरे संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है।

Ultimate Kho Kho

अल्टीमेट खो खो (यूकेके) के सफल और रोमांचक मैचों के आयोजन के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अल्टीमेट खो खो (यूकेके) के भव्‍य उद्घाटन की खास तैयारियां की गई हैं। कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्‍टेडियम में 'अल्टीमेट खो खो (यूकेके)' की शुरू‍आत 24 दिसंबर, 2023 को होगी और 13 जनवरी, 2024 को फाइनल खेला जाएगा।

ओडिशा सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, खेल और युवा सेवा राज्य मंत्री तुषारकांति बेहरा ने कहा

हम ओडिशा में अल्टीमेट खो खो के दूसरे संस्करण की मेजबानी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह हम सभी के लिए एक रोमांचक अवसर है। खो-खो एक ऐसा खेल है जो न केवल खेला जाता है बल्कि ओडिशा में व्यापक रूप से इसका पालन भी किया जाता है और यहां दूसरे संस्करण की मेजबानी करना राज्य के लोगों के लिए न केवल तमाशा का लाइव अनुभव करने का बल्कि प्रेरित होने और इस खेल को आगे बढ़ाने का एक शानदार अवसर होगा। हम सीजन को शानदार सफलता बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

भारतीय खो खो महासंघ के सहयोग से अमित बर्मन द्वारा प्रवर्तित यूकेके स्वदेशी खेल को अधिक गतिशील और आकर्षक तरीके से पुनर्जीवित करने और बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+