कुश्ती में बगैर ट्रायल दो पहलवानों के चयन पर योगेश्वर दत्त ने उठाए सावल, बोले- गलत घटनाएं आगे नहीं बढ़नी चाहिए
Sports News: एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में ट्रायल के बिना सीधे ही दो पहलवानों के चयन को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर खास खिलाड़ियों के चयन को लेकर जारी विरोध के बीच अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त (Wrestler Yogeshwar Dutt) ने भी इस पर अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
गलत घटनाएं आगे नहीं बढ़नी चाहिए- योगेश्वर दत्त
दरअसल, भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने दिल्ली में IOA तदर्थ पैनल द्वारा एशियाई खेलों 2023 में सीधे प्रवेश के लिए पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगट को दी गई छूट के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि, 'पहली बार IOA को इतने सारे खिलाड़ी मिले हैं, ये खिलाड़ी उम्मीदों के साथ आए हैं और गलत घटनाएं आगे नहीं बढ़नी चाहिए, IOA चर्चा करेगा कि ट्रायल कैसे आयोजित किया जाए।'

प्रदर्शनकारियों ने पहलवानों को सीधे तौर पर दी गई छूट पर जताई चिंता
प्रदर्शनकारियों ने पहलवानों को सीधे तौर पर दी गई छूट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, 'पत्र में उल्लेख किया गया है कि दो वजन श्रेणियों के तहत पहलवानों को सीधे प्रवेश मिलेगा। यह अनुचित है, यह पहलवानों की आत्महत्या है। यह पहलवानों के बीच सरासर भेदभाव है।'
बजरंग पुनिया को WFI के तदर्थ पैनल द्वारा 2023 एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश दिए जाने पर एक पहलवान विशाल कालीरमन ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि, 'मैं 65 किग्रा से कम वर्ग में खेलता हूं और एशियाई खेलों के लिए बजरंग पुनिया को बिना किसी ट्रायल के सीधे प्रवेश दिया गया है। वे एक साल से धरना दे रहे थे, जबकि हम अभ्यास कर रहे थे।'
उन्होंने कहा कि, 'कम से कम ट्रायल तो होना ही चाहिए नहीं तो हम कोर्ट जाने को तैयार हैं, हम कोर्ट में अपील करेंगे। हम 15 साल से अभ्यास कर रहे हैं। अगर बजरंग पुनिया इनकार करते हैं कि वह एशियाई खेलों में नहीं खेलेंगे तभी किसी और को मौका मिलेगा।'












Click it and Unblock the Notifications