उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर ने क्यों नहीं मिलाया भारतीय प्लेयर वैशाली से हाथ? बवाल होने पर मांगी माफ़ी

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली से उज्बेकिस्तानी ग्रैंडमास्टर द्वारा हाथ नहीं मिलाने पर बड़ा विवाद हो गया। यह मामला टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट का है। नादिरबेक याकुबोएव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इसमें वह वैशाली से हाथ मिलाने से मना करते हैं।

चेसबेस इंडिया द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, इसके बाद लोगों ने इसको पसंद नहीं किया। नादिरबेक की आलोचना भी की गई। नादिरबेक ने मामले को बढ़ता देखकर अपनी सफाई भी थी। उन्होंने हाथ नहीं मिलाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

vaishali

उन्होंने वैशाली से हाथ नहीं मिलाने को लेकर माफ़ी मांग ली और कहा कि मैंने धार्मिक कारणों से ऐसा किया था। गौरतलब है कि उज्बेकिस्तानी प्लेयर ने जब हाथ नहीं मिलाया, तो भारतीय प्लेयर असहज नजर आईं। उनको उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ हो सकता है।

23 वर्ष के याकुबोएव अपना मुकाबला हार गए। आठ दौर के बाद चैलेंजर्स वर्ग में उनके पास कुल 3 अंक हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने वैशाली और प्रज्ञानन्द के लिए मन में पूरा सम्मान होने की बात कही। उन्होंने लम्बा पोस्ट जारी कर लिखा कि धार्मिक कारणों से वह महिलाओं को नहीं छूते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके बर्ताव ने किसी को नाराज किया है, तो वह माफ़ी मांगते हैं। बता दें कि वैशाली और प्रज्ञानन्द भाई-बहन हैं।

उज्बेक प्लेयर ने यह भी कहा कि वह दूसरों को क्या करना है, हिजाब बुर्का पहनने आदि के लिए नहीं कहता हूँ। मुझे क्या करना चाहिए, उसे ही फॉलो करता हूँ। अंपायरों ने मुझे कहा कि आपको नमस्ते तो करना था। गेम से पहले वैशाली और दिव्या को मैं बता नहीं पाया था। इसके बाद स्थिति यहाँ तक आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+