Paris Olympics: कौन हैं स्वप्निल कुसाले? जिन्होंने भारत को दिलाया पेरिस ओलंपिक का तीसरा मेडल

Who is Swapnil Kusale: भारतीय शूटरों ने ओलंपिक में बड़ा धमाका किया है। अब तक जीते तीनों मेडल शूटिंग से ही आए हैं। तीनों बार ही कांस्य पदक भारत की झोली में आया है। तीसरा कांस्य पदक भारत को 50 मीटर राइफल थ्री में मिला है। इस व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले ने सटीक निशाना लगाकर पदक पर कब्जा जमा लिया।

स्वप्निल कुसाले किसान परिवार से आते हैं। उनका परिवार पुणे से है। इस भारतीय शूटर का जन्म 6 अगस्त 1995 को हुआ था। जन्मदिन से पांच दिन पहले मेडल जीतकर उन्होंने तहलका मचा दिया। उनके पिता ने 14 साल की उम्र में ही उनको महाराष्ट्र सरकार की योजना 'कृदा प्रबोधिनी' में एनरोल करवा दिया था।

swapnil kusale

पिस्टल ट्रेनिंग करने के बाद उनको लक्ष्य स्पोर्ट्स के रूप में स्पॉन्सर मिला। ग्लोबल लेवल पर उन्होंने अपना अपना प्रभाव 20 साल की उम्र में छोड़ा। साल 2015 में कुवैत में आयोजित एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में उन्होंने 50 मीटर एयर राइफल में प्रोन 3 का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। उन्होंने उस समय जूनियर कैटेगरी में स्पर्धा की थी।

बाद में उन्होंने लन्दन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले गगन नारंग से आगे निकलते हुए दिल्ली में 59वीं राष्ट्रीय शूटिंग स्पर्धा में जीत हासिल कर ली। एक ओलंपिक मेडलिस्ट को पीछे छोड़कर जीत दर्ज करना बड़ी उपलब्धि होती है। इसके बाद उनका कद बढ़ता चला गया। उनको टारगेट ओलंपिक पोडियम (TOPS) के हिस्से के रूप में सरकार से वित्तीय सहायता भी मिली। ट्रेनिंग और इवेंट कैलेंडर योजना के तहत उनको 1 करोड़ 42 हजार से भी ज्यादा राशि की मदद मिली।

स्वप्निल की उपलब्धियां

  • विश्व चैम्पियनशिप कायरो (2022) में भारत के लिए ओलंपिक 2024 का कोटा जीतकर चौथे स्थान पर रहे
  • एशियाई खेल 2022 में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। विश्व कप, बाकू (2023) में मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत में दो रजत पदक हासिल किये।
  • इसके अलावा विश्व चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • 2021 वर्ल्ड कप (नई दिल्ली) में टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+