Sania Mirza & Shoaib Malik: कौन हैं आयशा उमर? क्या वो हैं शोएब- सानिया के तलाक की वजह?
Sania Mirza -Shoaib Malik's divorce: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी टूट गई है...., वो दोनों अलग हो गए हैं.., दोनों के रास्ते जुदा हो गए हैं.. कुछ इस तरह की खबरों से पाकिस्तानी मीडिया पटा पड़ा है। मीडिया रिपोर्टस कह रही है कि इस कपल के एक बेहद करीबी मित्र ने दावा किया है कि दोनों का तलाक हो गया है और दोनों अब अलग-अलग रह रहे हैं लेकिन बच्चे इजहान की परवरिश दोनों ने साथ में मिलकर करने का फैसला किया है। फिलहाल चार साल का इजहान सानिया मिर्जा के साथ ही है और सानिया इस वक्त दुबई में हैं, जबकि शोएब एक टी20 विश्वकप प्रोग्राम की वजह से पाकिस्तान में हैं।
Recommended Video

ऐसा कहा जा रहा है कि सानिया और शोएब के तलाक की वजह अभिनेत्री आयशा उमर हैं, जिनके साथ शोएब के अफेयर की खबरों ने पाकिस्तानी गलियों को गुलजार किया हुआ है। दरअसल पिछले साल नवंबर में शोएब मलिक ने आयशा के साथ एक बोल्ड-फोटोशूट किया था। जो कि काफी सुर्खियों में था, इसी के बाद से शोएब को आयशा के साथ कई इवेंट में देखा गया, जहां सानिया मिर्जा नहीं थीं और इसी के कुछ वक्त बाद ही सानिया और शोएब के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया।

मालूम हो कि आयशा उमर पाकिस्तानी मीडिया का ग्लैमरस चेहरा हैं। उन्हें भारत के लोग ' जिंदगी गुलजार है' की वजह से पहचानते हैं। आयशा का जन्म 12 अक्टूबर 1981 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। स्कूली पढ़ाई लाहौर में पूरी करने के बाद आयशा ने नेशनल स्कूल ऑफ आर्ट्स से स्नातक किया था और इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते वो लॉलीवुड का लोकप्रिय चेहरा बन गईं। उनका पहला टीवी शो 'कॉलेज जींस' था।

और इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के मोस्ट पॉपुलर शो 'बुलबुले' में काम किया। इसके बाद वो 'जिंदगी गुलजार है' के जरिए घर-घर की चहेती बन गईं। उन्होंने सौ से ज्यादा एड शो किए हैं। जिसमें काफी बोल्ड भी रहे हैं। वो कई फिल्में जैसे 'मैं हूं शाहिद अफरीदी', 'यलगार' में भी काम किया है और साल 2018 में 'न्यूयार्क फैशन वीक' का भी पार्ट रह चुकी हैं।

शोएब मलिक के साथ भी जो उनका एड था वो भी काफी उत्तेजक था, जिसकी कुछ आलोचना भी हुई थी। फिलहाल सानिया-शोएब के अलग होने के लिए आयशा को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अब क्या सच है क्या और क्या झूठ? इस बारे में अभी सानिया, शोएब और आयशा में से किसी का बयान सामने नहीं आया है लेकिन इस वक्त शोएब और आयशा के एड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। वैसे सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। शोएब की पहली पत्नी का नाम भी आयशा ही था, जिससे तलाक देने के बाद उन्होंने सानिया से निकाह किया था।












Click it and Unblock the Notifications