Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक के टिकट कैसे खरीदें? जानिए कहाँ से करनी होगी बुकिंग
Paris Olympics Tickets: पेरिस ओलम्पिक का समय अब ज्यादा दूर नहीं है। टूर्नामेंट नजदीक आता चला जा रहा है। 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक ये गेम्स चलने हैं। कोरोना महामारी की वजह से इस बार ओलम्पिक खेल महज तीन साल बाद ही आ गए हैं। पिछली बार ये गेम्स टोक्यो में आयोजित हुए थे।
ब्रेकडांस को इसमें जोड़ा जाएगा। पिछली बार बेसबॉल और कराटे को हटा दिया गया था। बीएमएक्स, क्लाइम्बिंग, सर्फिंग और स्केटबोर्डिंग आदि खेलों को बरकरार रखा गया है। 32 गेम्स हैं और कुछ को बाँटने से यह संख्या 48 हो गई है। कुल इवेंट्स की बात करें, तो ये 329 होंगे।

पेरिस ओलम्पिक में टिकट कैसे हासिल करें, यह एक बड़ा सवाल है। फैन्स के मन में इवेंट्स देखने की चाहत होती है। इसे लेकर यहाँ जानकारी साझा करने का प्रयास किया गया है।
इवेंट के टिकट आधिकारिक वेबसाईट पर प्राप्त किये जा सकेंगे। tickets.paris.2024.org पर जाकर इवेंट्स के टिकट बुक किये जा सकते हैं। लाखों टिकट पहले रिलीज हुए थे। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर ही टिकटों की बिक्री की जा रही है। कुछ लोकप्रिय गेम्स की टिकटें बिक गई हैं। जो टिकट बचे हैं, उनके दाम भी ऊपर चले गए हैं।
कुछ इवेंट्स की टिकट 24 यूरो से शुरू होती है लेकिन मेडल सेशन के लिए दाम अलग हैं। यह 100 यूरो से लेकर तकरीबन 1000 यूरो तक चली जाती हैं। इवेंट पेरिस में ही होना है। इसमें अलग-अलग 12 वेन्यू हैं, जहाँ आयोजन किया जाएगा। कुछ इवेंट्स अन्य जगहों पर भी होंगे। फुटबॉल इवेंट फ्रांस के छह अलग-अलग जगहों पर होंगे। फुटबॉल फ्रांस में काफी ज्यादा लोकप्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications