क्या है डायमंड लीग? जिसमें नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल से चूके, कौन से गेम होते हैं इस टूर्नामेंट में शामिल
What is Diamond League: डायमंड लीग में एक सेंटीमीटर के कारण नीरज चोपड़ा के हाथ से गोल्ड मेडल चला गया। वह दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। नीरज और पीटर्स के बीच फासला बेहद कम रहा लेकिन अंततः पीटर्स ने टॉप स्थान हासिल कर लिया।
इस इवेंट के फाइनल में पीटर्स ने जोरदार थ्रो करते हुए 87.87 मीटर की दूरी हासिल की। इसके बाद नीरज ने भी जोर लगाया। नीरज चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 87.86 मीटर की दूरी हासिल की लेकिन पीटर्स से पीछे रह गए और सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा।

गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल के बारे में हर किसी को पता है लेकिन यह लीग क्या है? डायमंड लीग में कितने गेम होते हैं, इसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। यहाँ इसके बारे में बताया गया है।
डायमंड लीग क्या है?
डायमंड लीग एक प्रमुख वैश्विक ट्रैक और फील्ड सीरीज है जो खेल के कुछ सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को प्रदर्शित करती है। डायमंड लीग को ट्रैक और फील्ड एथलेटिक्स की वैश्विक प्रोफ़ाइल को बढ़ाने और पूरे सीज़न में एथलीटों के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करने के लिए 2010 में शुरू किया गया। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ एथलेटिक्स फेडरेशन ने इसे शुरू किया था।
फॉर्मेट कैसा होता है
इसमें अलग-अलग शहरों में ट्रैक एंड फील्ड के इवेंट आयोजित होते हैं। हर बार ट्रैक एंड फील्ड की रेंज होती है। हर बार के प्रदर्शन के आधार पर अंक जुड़ते हैं और टूर्नामेंट में उनकी स्थिति स्पष्ट करते हैं। इसके बाद फाइनल होता है। जो एथलीट फाइनल के लिए योग्यता हासिल करते हैं, उनको वहां खेलने का मौका मिलता है। इसमें प्राइज मनी होती है।
इवेंट्स कौन से होते हैं
डायमंड लीग में स्प्रिंट, मध्य-दूरी, लंबी दूरी की दौड़, छलांग और थ्रो सहित कई प्रकार के इवेंट्स होते हैं। ये सभी गेम्स ट्रैक एंड फील्ड के अंतर्गत आते हैं। अन्य किसी तरह के गेम्स इसमें शामिल नहीं होते।
पुरस्कार राशि
फाइनल में जाने वाले एथलीटों के पास इनाम जीतने का मौका होता है। फाइनल में अलग-अलग इवेंट्स के लिए प्राइज मनी होती है। हर इवेंट के फाइनल में प्राइज मनी होती है, ठीक उसी तरह यहाँ भी होता है। सभी इवेंट्स को मलकर करीबन 8 मिलियन की राशि देने की रिपोर्ट्स सामने आई है।ue:












Click it and Unblock the Notifications