साक्षी मलिक की कुश्ती लीग को नहीं मिलेगा WFI से समर्थन, संजय सिंह ने कर दिया मना
भारतीय महिला रेसलर साक्षी मलिक ने कुश्ती लीग शुरू करने की घोषणा की है। इसमें उनको पेरिस ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत का साथ भी मिला है। साक्षी ने सोमवार को ही इस कुश्ती लीग के बारे में घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट आया था।
साक्षी मलिक ने अपने पोस्ट में सरकार का भी धन्यवाद किया था लेकिन अब रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया से मदद नहीं मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। इस कुश्ती लीग को लेकर फेडरेशन साक्षी का समर्थन नहीं करेगा। WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

खबरों के अनुसार संजय सिंह ने कहा कि फेडरेशन इसे मंजूरी नहीं देगा। हम अपनी प्रो कुश्ती लीग को फिर से खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्दी ही ऐसा हो जाएगा। पहलवान अपनी कुश्ती लीग से खेल को बढ़ावा दे सकते हैं लेकिन हम नहीं जुड़ेंगे।
साक्षी के साथ लीग में गीता फोगाट भी है। गीता का कहना है कि हमने फेडरेशन और सरकार से अभी तक बात नहीं की है लेकिन WFI और सरकार हमारा समर्थन करती है, तो बहुत अच्छा होगा। इस लीग का संचालन खिलाड़ी ही करेंगे।
गौरतलब है कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के साथ मिलकर साक्षी ने भी बृज भूषण सिंह के खिलाफ आन्दोलन में हिस्सा लिया था। वह लगातार रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के खिलाफ मुखर होकर बोलती रही हैं। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने को भी साक्षी मलिक ने गलत ठहराया था।
विनेश और बजरंग अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं लेकिन साक्षी अकेली रह गईं। दोनों के कांग्रेस में जाने को लेकर साक्षी ने कहा था कि मैं खेल के प्रति समर्पित रहने वाली हूँ। मुझे भी ऑफर थे लेकिन मैंने किसी पार्टी में नहीं जाकर खुद को खेल से ही जोड़कर रखने का फैसला लिया। इसी मुहिम के तहत साक्षी ने लीग शुरू करने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications