'अपनी गलती के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए,' योगेश्वर ने किया विनेश फोगाट पर तीखा वार

पेरिस ओलंपिक में ज्यादा वजन के कारण रेसलिंग फाइनल में अयोग्य विनेश फोगाट बाहर हो गई थीं। इसके बाद उनकी अपील को भी कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन ने अपील ख़ारिज करते हुए विनेश को राहत नहीं दी थी। पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विनेश ने इस मामले में अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं ली। आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा उनसे मिलने खेल गाँव गई थीं। भारत आकर उनको भी विनेश ने निशाना बनाया था। योगेश्वर दत्त ने खुद की गलती को स्वीकार करने की अहमित पर जोर दिया।

vinesh and yogeshwar

पंचायत आज तक हरियाणा के कार्यक्रम में भाषण के दौरान योगेश्वर दत्त ने ओलंपिक में अयोग्यता के पीछे साजिश के दावों पर हैरानी जताई। दत्त ने कहा कि मामूली वजन भी अयोग्यता का कारण बन सकता है। दत्त ने कहा कि उनसे गलतियाँ हुई हैं और देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। अपनी गलती का आरोप उन्होंने प्रधानमंत्री तक पर लगा दिया। हर कोई जानता है कि अयोग्यता का फैसला सही था।

उन्होंने विनेश पर कुश्ती समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा। योगेश्वर ने कहा कि उन्होंने देश में गलत माहौल बनाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भी लोगों को गलत तरीके से इकट्ठा होने के लिए कहा गया।

गौरतलब है कि ओलंपिक में ज्यादा वजन के कारण फाइनल से बाहर हुईं विनेश फोगाट ने पेरिस में ही संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद वह भारत लौटीं और यहाँ आकर कांग्रेस में शामिल हो गईं। उनके साथ इसमें बजरंग पुनिया भी हैं। जुलाना सीट से विनेश को कांग्रेस से टिकट मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+