36-0 के बेदाग रिकॉर्ड वाले दो फाइटरों की टक्कर, वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट के लिए होगी जंग
36 मैच और 36 जीत, जिसमें से 22 मुकाबले नॉकआउट से खत्म हुए। अब इन लाजवाब आंकड़ों को लिए रूसी धुरंधर असादुला इमानगज़ालिएव और उज़्बेकिस्तान के शानदार स्ट्राइकर असलमजोन ओर्तिकोव आमने-सामने आने वाले हैं।
इन दोनों अजेय योद्धाओं की भिड़ंत रिक्त पड़ी ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल बेल्ट के लिए होगी। यह जोरदार मुकाबला 26 जून को होने वाले The Inner Circle इवेंट से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

असादुला इमानगज़ालिएव के पास खिताब अपने नाम करने का दूसरा मौका
22 साल के धमाकेदार स्ट्राइकर, जो अपने पंचों और किक्स से विरोधियों को मिनटों मे धूल चटा देते हैं, अपने पिछले मैच में खिताब की दावेदारी पेश कर चुके हैं। मगर मैच से पहले वह तय वजन बनाए रखने में नाकाम रहे और खिताब जीतने के अयोग्य हो गए।
मगर इसके बावजूद उनके प्रदर्शन में किसी भी तरह की कमी नहीं आई और उन्होंने मॉय थाई के महानतक स्ट्राइकरों में से एक नोंग-ओ हामा को चार मिनट से भी कम समय में ढेर कर दिया। इस जीत के साथ उन्होंने साबित किया कि अब कोई भी उनके रास्ते में आए, उसका अंत निश्चित है। वह ONE Championship में अपने सभी आठों मैच जीतने में कामयाब रहे हैं और उसमें से सात में नॉकआउट आए हैं।
असलमजोन ओर्तिकोव की नजरें अपने देश के लिए इतिहास रचने पर टिकीं
उज़्बेकिस्तान के पहले ONE मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने की फिराक में बैठे 22 वर्षीय धाकड़ स्टार ने इसी महीने कोलंबिया के फाइटर जॉर्डन एस्टुपिन को दूसरे राउंड में धूल चटाई। इस जीत के साथ उन्होंने अपने लिए खिताबी मैच के दरवाजे खोले।
ओर्तिकोव संगठन में अभी तक 10 बार मुकाबले कर चुके हैं और उन्हें सभी मैचों में जीत दर्ज हुई है। यह उनकी ताकत और तकनीक का बेजोड़ नमूना है। जब इन दोनों शानदार एथलीटों की टक्कर होगी कि मैच के पूरे पांच राउंड तक चलने की संभावना बेहद कम है।












Click it and Unblock the Notifications