खेल जगत में पसरा मातम, 24 वर्षीय खिलाड़ी ने खुद को मारी गोली, कौन था यह प्लेयर?
Kyren Lacy: एक खिलाड़ी कार चला रहा होता है और ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर भी वह नहीं रुकता है। गाड़ी सरपट दौड़ाते हुए निकल जाता है क्योंकि उसके दिमाग में कुछ और ही चल रहा होता है। आगे चलकर उसी गाड़ी में खिलाड़ी का शव मिलता है, तो सनसनी फ़ैल जाती है।
अमेरिका में यह घटनाक्रम हुआ है और एक फुटबॉल प्लेयर ने खुदकुशी कर हर किसी को हैरान कर दिया। आत्महत्या करने वाले इस प्लेयर की उम्र भी महज 24 साल ही थी। ऐसे में सवाल यह भी है कि ऐसा क्या हुआ था और कौन था यह नौजवान प्लेयर जिसने अपना जीवन समाप्त कर लिया।

इस खिलाड़ी का ताल्लुक फुटबॉल से है और नाम कायरेन लैसी है, जो अमेरिका से हैं। कुछ ही दिनों पहले कायरेन की कार से एक यूएस नागरिक की मौत हुई थी और उस मामले में उनको कोर्ट के समक्ष भी पेश होना था। अब कायरेन ने खुद ही अपना जीवन समाप्त कर लिया।
पुलिस ने कायरेन की गाड़ी के पास जाकर देखा तो पता चला कि उन्होंने खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त करने का काम कर लिया है। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि कायरेन ने आत्महत्या करने से पहले अपने घर पर भी बहस की और वहां भी फायरिंग की थी।
जब कायरेन अपने घर से निकले, तो कुछ देर बार पुलिस ने उनको देखकर रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके और रफ्तार से अपनी कार लेकर चले गए और कुछ ही देर बाद खुद का जीवन समाप्त कर लिया। वह घर से अपनी पिस्तौल लेकर निकले थे।
अमेरिकन फुटबॉल में कायरेन ने कुछ ही समय में नाक कर दिया था। उन्होंने कुल 64 गेम खेले थे। वह LSU Tigers और Louisiana Ragin's Cajuns के लिए खेलते थे और वाइड रिसीवर थे। अमेरिकी फुटबॉल के लिए कायरेन का इतनी कम उम्र में चला जाना किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
कायरेन की कार से जिस बुजुर्ग की जान गई थी, उसके बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अब उन्होंने खुद की जान लेकर हैरान करने वाला कदम उठा लिया। इसके पीछे कारण क्या रहा होगा, इसकी जानकारी फ़िलहाल नहीं आ पाई है।












Click it and Unblock the Notifications