लवलीना बोरगोहेन के आरोपों के बाद हरकत में आया खेल मंत्रालय, निजी कोच को मान्यता देने का किया आग्रह
टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के मामले में खेल विभाग और खेल मंत्रालय ने इस मामले में संज्ञान लिया है।
नई दिल्ली, 25 जुलाई : टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के मामले में खेल विभाग और खेल मंत्रालय ने इस मामले में संज्ञान लिया है। खेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि हमने भारतीय ओलंपिक संघ से लवलीना बोरगोहेन के कोच की मान्यता की तत्काल व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ से आग्रह किया है कि लवलीना बोरगोहेन की निजी कोच संध्या गुरुंग को मान्यता दी जाए ताकि मुक्केबाज अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण ले सके।
बता दें कि पिछले हफ्ते भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा युवा मामले और खेल मंत्रालय को आवश्यकता को देखते हुए की गई विशेष सिफारिश के आधार पर अंतिम राष्ट्रमंडल खेलों की आकस्मिक सूची में संध्या गुरुंग का नाम शामिल किया गया था।
बता दें कि महिला बॉक्सर के एक ट्वीट से हड़कंप मच गया है। लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI)पर गंभीर आरोप लगाया है। कॉमनवेल्थ गेम्स से ठीक पहले लवलीना बोरगोहेन ने बीएफआई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- लवलीना, निखत समेत इन चार महिला मुक्केबाजों ने मारी कॉमनवेल्थ में एंट्री की बाजी












Click it and Unblock the Notifications