13 साल के प्रतिभाशाली मोटरसाइकिल रेसर श्रेयस की चेन्नई में दुर्घटना में मौत

बेंगलुरु के 13 साल के प्रतिभाशाली मोटरसाइकिल रेसर कोप्पाराम श्रेयस हरीश की शनिवार को चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में एक दुर्घटना में मौत हो गई।

श्रेयस इंडियन नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप के तीसरे दौर में दुर्घटना के बाद लगी चोटों के कारण दुनिया से बेहद कम समय में चल बसे। इस दुखद घटना के बाद, इवेंट के प्रमोटर मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब ने शनिवार और रविवार के लिए शेड्यूल बाकी रेस रद्द कर दी। (Image- Social Media)

Shreyas Hareesh

श्रेयस रेस की शुरुआत के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वह टर्न-1 से बाहर निकलते समय गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें ट्रैक पर तैनात ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

श्रेयस ने 2010 में जन्म लिया था और वह एक उभरते हुए सितारे थे। उन्होंने इस सीजन में कई रेस जीती थीं, जिनमें से चार लगातार जीती गई थी। श्रेयस ने इस साल मई में मिनीजीपी इंडिया का खिताब जीता था, स्पेन में मिनीजीपी रेस में हिस्सा लिया था।

अब उन्हें अगस्त में मलेशिया के सेपांग सर्किट में एमएसबीके चैंपियनशिप 2023 में 250 सीसी कैटेगरी (ग्रुप बी) में टीम सीआरए मोटरस्पोर्ट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए रेस करनी थी।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: 2nd T20 को दिलचस्प बनाएंगे ये चार गेंदबाज और दो जबरदस्त ऑलराउंडर्स

एमएमएससी के अध्यक्ष अजीत थॉमस ने कहा, "इतने युवा और प्रतिभाशाली राइडर को खोना दुखद है। श्रेयस एक उभरते हुए सितारे थे और उनके पास एक उज्ज्वल भविष्य था। इन परिस्थितियों में, हमने इस वीकेंड के बाकी कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया है। MMSC हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"

श्रेयस की मौत भारतीय मोटरस्पोर्ट में इस साल की दूसरी मौत है। जनवरी में, 59 वर्षीय केई कुमार की मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में दुर्घटना के बाद मृत्यु हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+