274 फाइट जीतने वाला दुनिया का सबसे घातक स्ट्राइकर, 29 अप्रैल को विरोधी को रिटायरमेंट मैच में हराने को तैयार

कॉम्बैट खेलों की दुनिया में रोडटंग जित्मुआंगनोन कोई आम नाम नहीं है बल्कि वह एक ऐसे फाइटर के रूप में पहचान बना चुके हैं, जो बेहद निडर रवैये के साथ आगे बढ़ते हुए अच्छे-अच्छे विरोधियों को ढेर कर देते हैं।

अब उनका सामना अगले हफ्ते 29 अप्रैल को होने वाले ONE SAMURAI 1 में जापानी के सबसे बड़े किकबॉक्सर टकेरु सेगावा से ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा। यह फाइट इसलिए भी अहम है कि इसके बाद टकेरु अपने करियर पर विराम लगा देंगे।

Rodtang Jitmuangnon

रोडटंग चाहते हैं लोग उन्हें उनके फाइटिंग स्टाइल से याद करें

बचपन से ही मॉय थाई के खेल में अपनी पहचान बनाने वाले रोडटंग ONE Championship में आने के बाद दुनिया भर में चर्चित हो गए। वह अपने ग्लव्स को नीचे करते हुए मुक्कों को आसानी से सहते हुए विरोधियों पर जमकर वार करते हैं और यही एक मुख्य बात उनकी लोकप्रियता को बढ़ाने में कारगर रही है।

छह बार मॉय थाई बेल्ट अपने नाम कर चुके थाई मेगास्टार अब किकबॉक्सिंग खिताब के करीब हैं। उन्होंने इस बारे में कहा, "बेल्ट जीतना मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। मैं चाहूंगा कि लोग मुझे मेरे फाइटिंग स्टाइल की वजह से याद करें।"

रीमैच में भी टकेरु को पहले मैच की तरह हराना चाहते हैं रोडटंग

"द आयरन मैन" के नाम से चर्चित रोडटंग ने ONE करियर में 19 में से 17 मैचों में जीत हासिल की है। पिछले मैच में उन्होंने टकेरु को उनकी ही सरजमीं पर मात्र 80 सेकंड में चैन की नींद सुला दिया था। अब दोनों एक बार फिर आमने-सामने हैं और दांव पर इस बार खिताब भी लगा है।

रोडटंग ने मैच के बारे में कहा, "अगली फाइट में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य सिर्फ जीत है और मैं अपने देश थाईलैंड के लिए जीतना चाहता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+