युवा भारतीय खिलाड़ियों के संघर्ष को पीएम मोदी से मिली सराहना, चाय वाले के बेटी की तारीफ की
नई दिल्ली, 26 जून: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' में आवाम को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने खेलों के बारे में भी काफी चर्चा की। मोदी का कहना है कि इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान काफी प्रतिभाएं देखने को मिली जो बहुत ही साधारण परिवारों से आई थी। इन खिलाड़ियों ने अपने जीवन में काफी संघर्ष देखा है और सफलता की को खूब मेहनत करके गढ़ा है।

मोदी कहते हैं कि हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हमारे खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड बनाए। इन खेलों में 12 रिकॉर्ड तोड़े गए, इनमें से 11 रिकॉर्ड ऐसे हैं जो महिला खिलाड़ियों के नाम दर्ज हो गए हैं।
इस दौरान मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के धुरंधर वाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की एक और उपलब्धि के बारे में बात की। मोदी कहते हैं हमारे ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने, पाओ नुर्मी गेम्स जो फिनलैंड में हुए थे, उनमें सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने अपना खुद का भला फेक रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इसके अलावा नीरज चोपड़ा ने देश को तब दोबारा गौरवान्वित किया जब उन्होंने कुओर्टेन गेम्स में भी गोल्ड मेडल हासिल किया।
मोदी कहते हैं कि भारतीय खिलाड़ियों का आधिपत्य बढ़ता जा रहा है भारतीय खेलों को नई पहचान मिलती जा रही है। उन्होंने उदाहरण दिया कि इस बार 5 देसी खेल खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल हुए जिसमें गतका, थांग ता, योगासन, कलारीपयट्टू और मल्लखंब शामिल थे।
मोदी ने शतरंज में भारत की खास उपलब्धि का भी जिक्र किया जिसकी मसाल उन्होंने उन्होंने कुछ दिन पहले ही लहराई थी। मोदी कहते हैं कि शतरंज सदियों पहले हमारे अपने देश भारत में पैदा हुआ और अब उसका इंटरनेशनल टूर्नामेंट होने जा रहा है। 28 जुलाई को चैस का ओलंपियाड शुरू होने जा रहा है।
मोदी खिलाड़ियों के परिवारों के बैकग्राउंड पर फिर चर्चा करते हैं और कहते हैं कि हमारे वेटलिफ्टिंग गोल्ड मेडलिस्ट धनुष के पिता चेन्नई में एक बढ़ई है। एक और होनहार वेटलिफ्टर काजोल सरगर के पिता चाय बेचने वाले का काम करते हैं। काजोल ने इस दौरान अपने पिता की चाय बेचने में मदद भी की है और वेटलिफ्टिंग की प्रैक्टिस भी करती रही।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में एक यूनिट साइकिलिंग रैली जारी है जिसकी चर्चा मोदी ने की। इन साइकिलिस्टों ने शिमला से मंडी तक का सफर तय किया है जहां वे एक संदेश को तब तक सभी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। संदेश है- स्वच्छता।












Click it and Unblock the Notifications