Paralympics medal tally: 10 मीटर एयर पिस्टल से लेकर निशानेबाजी तक, पैरालंपिक में भारत ने मनवाया अपना लोहा
Paris 2024 Paralympics medal tally: पेरिस 2024 पैरालिंपिक में भारत की मेडल टैली की शुरुआत धमाकेदार रही। निशानेबाज अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) स्पर्धा में क्रमश गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर - टी35 फाइनल में 14.21 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय लेकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की।
पैरालिंपिक में मेडल की बरसात
इस साल भारत ने पैरालिंपिक में अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है, जिसमें 12 खेलों में 84 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। यह 2021 में टोक्यो पैरालिंपिक से काफी ज़्यादा है, जहां भारत ने नौ खेलों में 54 प्रतिभागियों के साथ 19 मेडल जीते थे। भारतीय पैरालिंपिक समिति के अध्यक्ष और दो बार पैरालिंपिक मेडल जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी 84 सदस्यीय टीम बहुत उत्साह के साथ यहां आई है।

जानिए अंक तालिका में भारत का स्थान
पैरालिंपिक समिति के अध्यक्ष के तौर पर मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम इस टूर्नामेंट में इतिहास रचने जा रहे हैं। अब तक भारत चार मेडलों के साथ अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। चीन 11 मेडलों के साथ टॉप पर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया छह मेडलों के साथ दूसरे स्थान पर है। ग्रेट ब्रिटेन सात मेडलों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि इटली नौ मेडलों के साथ चौथे स्थान पर है।
टूट सकता है टोक्यो का रिकॉर्ड
ब्राजील छह मेडलों के साथ टॉप फाइव में शामिल है। कोलंबिया और नीदरलैंड छठे स्थान पर हैं, और उज्बेकिस्तान और फ्रांस क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं। भारतीय दल का लक्ष्य अपनी बढ़ी हुई भागीदारी को बरकरार रख टोक्यो में अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना है। एथलीटों का अब तक का प्रदर्शन इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक आशाजनक शुरुआत का संकेत देता है।












Click it and Unblock the Notifications