Paris Paralympics 2024: आज भारत को मेडल मिलने की उम्मीद, जानिए 2 सितंबर का शेड्यूल
Paris Paralympics 2024, Schedule 2 September: पैरालंपिक में आज के दिन भारत के कुछ धांसू एथलीट रंग जमा सकते हैं। पैरा शूटिंग से लेकर एथलेटिक्स और बैडमिंटन में नजरें रहने वाली हैं। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में सुंदर सिंह गुर्जर का प्रदर्शन देखने लायक रहने वाला है। इसके अलावा डिस्कस थ्रो में योगेश कथूनिया भी अहम भूमिका में होंगे।
आज के दिन भारत को कुछ पदक मिल सकते हैं लेकिन इसके लिए प्लेयर्स का धांसू प्रदर्शन आना भी जरूरी रहेगा। 2 सितम्बर के दिन भारत का इवेंट्स का शेड्यूल यहाँ नीचे देखा जा सकता है। धमाका होने की उम्मीद हर दिन रहती है। सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद से हैं और रात तक चलेंगे।

पैरा शूटिंग
12:30 - पी3 - मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 योग्यता परिशुद्धता चरण - अमीर भट, निहाल सिंह
4:30 - पी3 - मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 क्वालिफिकेशन रैपिड स्टेज - अमीर भट, निहाल सिंह
8:15 - पी3 - मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 फ़ाइनल - अमीर भट, निहाल सिंह
पैरा एथलेटिक्स
1:35 - पुरुष डिस्कस थ्रो F56 फ़ाइनल - योगेश कथूनिया
1:40 - महिला 1500 मीटर टी11 फ़ाइनल - रक्षिता राजू
10:30 - पुरुषों की भाला फेंक F64 फ़ाइनल - सुमित अंतिल, संदीप, संदीप संजय सरगर
10:34 - महिला डिस्कस थ्रो F53 फ़ाइनल - कंचन लखानी
11:50 - महिला 400 मीटर टी20 राउंड 1 - दीप्ति जीवनजी
00:10 (अगले दिन) - पुरुषों की भाला फेंक F46 फ़ाइनल - अजीत सिंह, रिंकू, सुंदर सिंह गुर्जर
पैरा टेबल टेनिस
1:30 बजे से- महिला एकल R32
8:30 बजे से- महिला एकल क्वार्टरफाइनल
पैरा तीरंदाजी
7:00 - मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन 1/8 एलिमिनेशन
8:20 - मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन क्वार्टरफ़ाइनल
9:40 - मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन सेमीफ़ाइनल
10:35 - मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन कांस्य पदक मैच
10:55 - मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन गोल्ड मेडल मैच
पैरा बैडमिंटन
12:00 बजे से- पदक मैच
8:00 बजे से- पदक मैच












Click it and Unblock the Notifications