Olympics की बेहद अनोखी घटना, एक ही खेल में दो खिलाड़ियों ने जीता था गोल्ड, इतिहास में दर्ज है नाम
Paris Olympics 2024, latest News: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रही है। इस सीजन ओलंपिक में 204 देशों के एथलीट हिस्सा लेने वाले हैं। 1896 में ओलंपिक की शुरुआत हुई थी और तब से ही यहां हर प्रतियोगी गोल्ड मेडल जीतने का सपना देखता है। हालांकि, ओलंपिक में एक पल ऐसा भी आया था जहां दो एथलीटों ने एक ही खेल यानी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया।
बराबरी पर रहा मुकाबला
दरअसल, टोक्यो ओलंपिक 2020 के दौरान हाई जंप इवेंट में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। कतर के एथलीट मुताज एसा बार्शिम और इटली के जियानमार्को ताम्बेरी दोनों ने अपने खेल को बराबरी पर समाप्त करने का काम किया। दोनों एथलीट राउंड दर राउंड के बाद भी एक दूसरे से आगे नहीं निकल पा रहे थे। दोनों का स्कोर बराबर पर ही रह रहा था। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों को विजेता घोषित कर दिया गया था।

दोनों ही खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड
खेल बराबरी पर रहने के बाद इस गेम के वर्ल्ड चैंपियन बार्शिम ने अधिकारी से पूछा कि क्या हम दोनों गोल्ड मेडल जीत सकते हैं? बार्शिम को इस पर अधिकारी ने हां बोलकर जवाब दिया। अधिकारी ने जवाब दिया कि हां, यह संभव है। इतना सुनते ही दोनों एथलीट खुशी से झूम उठे। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने पोडियम पर जीत हासिल करने के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाया और गले मिले।
ओलंपिक के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
अधिकारी से बात करने से पहले ही दोनों गले मिले और टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए एक-दूसरे को बधाई दी। ऐसे उदाहरण खेल भावना को बढ़ाने का काम करती है। गोल्ड मेडल दो एथलीटों को देने के कारण हाई जंप इवेंट में किसी भी खिलाड़ी को सिल्वर मेडल नहीं दिया गया। ओलंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला। बता दें कि हाई जंप के खिलाड़ियों को प्रत्येक ऊंचाई को पार करने के लिए तीन प्रयास मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications