Paris Olympics India Schedule: पेरिस ओलंपिक में आज किसका मैच, मनु भाकर ला सकती हैं एक और मेडल
Olympics Me Aaj ka Match: भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक में आज मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। भारतीय एथलीट शूटिंग में मेडल ला सकते हैं। इसमें मिक्स्ड 10 मीटर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत से उम्मीदें हैं। दोनों ने इवेंट के फाइनल में अपनी जगह हासिल कर ली है।
उनके अलावा बोसिंग और बैडमिंटन में भी भारत के अहम मुकाबले होंगे हैं। बॉक्सिंग में अमित पंघाल के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। पंघाल का मुकाबला राउंड 16 में है। पुरुष बैडमिंटन में सात्विक और चिराग की जोड़ी जीत दर्ज करने की दावेदार हैं।

हॉकी के लिए भी अहम दिन है। पूल बी में भारतीय टीम का मुकाबला आयरलैंड से है। आयरिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दी थी। हालांकि भारतीय टीम भी कम नहीं है। आज के इवेंट्स का शेड्यूल नीचे दिया गया है।
शूटिंग
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड फाइनल इवेंट, मनु भाकर और सरबजोत- दोपहर 1 बजे
पुरुष ट्रैप इवेंट, पृथ्वीराज टोंडइमन- 12:30 बजे (फाइनल- 7 बजे)
महिला ट्रैप इवेंट, श्रेयांसी सिंह- 12:30 बजे
बॉक्सिंग
मेंस बॉक्सिंग राउंड 16, अमित पंघाल- 7:00 बजे
वीमेंस बॉक्सिंग, राउंड 32, जैसमीन- 9:08 बजे
वीमेंस बॉक्सिंग, राउंड 16, प्रीति पंवार- 1:22 बजे रात्रि
बैडमिंटन
मेंस डबल्स, सात्विक और चिराग- शाम 5:30 बजे
वीमेंस डबल्स, अश्विनी और तनिषा- 6:20 बजे
तीरंदाजी
मेंस व्यक्तिगत स्पर्धा राउंड 64, धीरज- 9:15 बजे (रात्रि)
वीमेंस व्यक्तिगत स्पर्धा राउंड 64, भजन कौर- 5:14 बजे
वीमेंस व्यक्तिगत स्पर्धा राउंड 64, अंकिता- 5:27 बजे
हॉकी
भारत vs आयरलैंड पूल बी- 4:45 बजे












Click it and Unblock the Notifications