Paris Olympics Mei Aaj kiska Match 27 July: पेरिस ओलंपिक में आज किसका मैच, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

Paris Olympics Mei Aaj kiska Match 27 July: पेरिस ओलिंपिक 2024 में तीरंदाजी के रैंकिंग राउंड से भारतीय टीम का आगाज हो चुका है। 25 जुलाई को पुरुष तीरंदाजी टीम से धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ने हिस्सा लिया। वहीं महिला टीम से दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और भजन कौर ने अपनी दावेदारी पेश की। इस इवेंट में दोनों टीमों ने टॉप-4 में जगह बनाने के साथ ही क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

27 जुलाई को भारतीय एथलीट लेंगे 7 खेलों में हिस्सा

हालांकि तीरंदाजी के व्यक्तिगत इवेंट में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अब भारतीय टीम 27 जुलाई को ओलिंपिक के मैदान में उतरेगी। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी क्वालिफिकेशन राउंड या स्टेज राउंड में खेलते नजर आएंगे। वहीं शूटिंग इवेंट में भारत पदक के लिए खेलने उतरेगा। शनिवार 27 जुलाई को भारतीय एथलीट कुल 7 खेलों में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

Olympics 1

बैडमिंटन पर रहेगी नजर

पहला इवेंट बैडमिंटन का होना है। इस खेल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष डबल्स में और अश्विनी पोनप्पा और तनिसा क्रेस्टो महिला डबल्स में मैदान में होंगी। बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में एसएस प्रणय और लक्ष्य सेन प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। वहीं, टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पीवी सिंधु महिला सिंगल्स में हिस्सा लेंगी।

निशानेबाजी में पदक की उम्मीदें

भारत निशानेबाजी में पदक के लिए उतरेगा। बैडमिंटन के बाद रोइंग और शूटिंग के इवेंट शुरू होंगे। रोइंग मेंस सिंगल्स स्कल्स हिट्स राउंड में बलराज पंवार दोपहर 12.30 बजे से किस्मत आजमाएंगे। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन राउंड खेला जाएगा, जिसमें संदीप सिंह, अर्जुन बबूता, रमिता जिंदल और एलावेनिल वलारिवन हिस्सा लेंगे। यह इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा।

सरबजोत सिंह और अर्जुन चीमा पर रहेगी निगाहें

अगर यह टीम क्वालीफाई कर लेती है तो दोपहर 2 बजे से होने वाले मेडल राउंड में अपनी दावेदारी पेश करेगी और भारत के पास पहला मेडल जीतने का मौका होगा। सरबजोत सिंह और अर्जुन चीमा दोपहर 2 बजे से 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालीफिकेशन राउंड में प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। इस स्पर्धा के दो घंटे बाद रिदम सांगवान और मनु भाकर शाम चार बजे से 10 मीटर एयर पिस्टल महिला के क्वालीफिकेशन राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

टेनिस और टेबल टेनिस मैच

27 जुलाई को टेनिस और टेबल टेनिस के मैच भी खेले जाएंगे। टेनिस पुरुष एकल के पहले दौर के लिए सुमित नागल और पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी टेनिस कोर्ट पर मौजूद रहेंगे। ये मैच दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे।

टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं

शरत कमल और हरमीत देसाई टेबल टेनिस पुरुष एकल में भाग लेने जा रहे हैं।
दूसरी ओर, मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला महिला एकल में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
टेबल टेनिस मैच शाम 6.30 बजे से होगा।

मुक्केबाजी स्पर्धा

महिला मुक्केबाजी के 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार शाम 7 बजे से राउंड 32 में भाग लेंगी।

हॉकी मैच

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर 41 साल का सूखा खत्म करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ग्रुप बी में रात 9 बजे से न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+