'मुझे पूरा भरोसा है कि मैं देश के लिए गोल्ड मेडल लाऊंगा', ओलंपिक से पहले भारतीय मुक्केबाज की हुंकार

Paris Olympics 2024, Latest News: 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस 2024 ओलंपिक का आयोजन किया जाना है। भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ओलंपिक में भारत के मुक्केबाजी मेडल का रंग ब्रॉन्ज से गोल्ड में बदलने का लक्ष्य बना रहे हैं। दरअसल, इससे पहले ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाजों ने सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल ही जीता है।

भारत को मिले हैं तीन ब्रॉन्ज मेडल

भारत की तरफ से ओलंपिक में साल 2008 के दौरान विजेंदर सिंह, साल 2012 में एमसी मैरी कॉम और साल 2021 में लवलीना बोरगोहेन ने ओलंपिक मेडल जीते हैं। इन सभी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की थी। हालांकि, देव को इस बार लाइट मिडिलवेट (71 किग्रा) फ़ाइनल में पहुंचने और गोल्ड मेडल जीतने का भरोसा है।

Paris Olympics 1

'मुझे पूरा भरोसा है कि मैं देश के लिए गोल्ड मेडल लाऊंगा'

'जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स' से बातचीत के दौरान देव ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि मेरा लक्ष्य मुक्केबाजी में मिलने वाले मेडल्स के रंग को बदलना है। हमारे देश के मुक्केबाजों ने अब तक ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। लेकिन गोल्ड और सिल्वर मेडल नहीं जीत पाए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मैं ब्रॉन्ज को सिल्वर नहीं गोल्ड में बदलना चाहता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं यह उपलब्धि हासिल कर सकता हूं। मेरी ट्रेनिंग अच्छी रही है। लेकिन अंत में सब भगवान पर निर्भर करता है।

विश्व चैंपियनशिप रहा था शानदार

देव ने पहली बार साल 2021 में तब ध्यान आकर्षित किया जब वे विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। दो साल बाद उन्होंने उसी चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल था और यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।

ओलंपिक से पहले भरी हुंकार

हरियाणा के इस मुक्केबाज ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब मैंने क्वार्टर फाइनल में क्यूबा के मुक्केबाज को आसानी से हराया तो मेरे मन से डर निकल गया। मुझे लगा कि अगर आप अपना 100 प्रतिशत देते हैं तो आप किसी भी मुक्केबाज को हरा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक मजबूत देश के मुक्केबाज के खिलाफ लड़ते समय मुझे जो डर लगता था, वह अब खत्म हो गया है। अब कोई दबाव नहीं है, मैं बस यही सोचता हूं कि वह सिर्फ एक प्रतिद्वंद्वी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+