Neeraj Chopra: ओलंपिक में सिल्वर के अलावा नीरज ने क्या बड़ा अवॉर्ड पाया? जानेंगे तो पकड़ लेंगे माथा

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भाला फेंक स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। हालांकि, फैंस को नीरज से गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन भारत के हिस्से में सिल्वर आया, इसके बाद भी उत्साह और जश्न में कोई कमी नहीं है। इस दौरान नीरज ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

नॉन क्रिकेट स्पोर्ट्स को लेकर गजब का क्रेज
ये रिकॉर्ड कुछ और नहीं बल्कि व्यूअरशिप को लेकर है, और ये मामला इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि क्रिकेट प्रेमियों के इस देश में नॉन क्रिकेट स्पोर्ट्स को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिला है। नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस दौरान सड़क से लेकर मेट्रो स्टेशन तक हर जगह फैंस की नजर नीरज चोपड़ा के मैच पर ही थी।

Neeraj Chopra

दरअसल, जिस वक्त नीरज भाला फेंकने के लिए मैदान पर आए, उस दौरान स्पोर्ट्स-18 1SD और स्पोर्ट्स18 1HD के साथ JioCinema ऐप पर लाइव मैच देखने वालों की संख्या करोड़ों से ऊपर पहुंच गई। जो लोग टीवी या फोन पर नहीं देख रहे थे, वो दूसरे लोगों से ये जानने का प्रयास करते नजर आए कि आज नीरज चोपड़ा का मैच कब है, या फिर नीरज के मैच में कौन जीता?

ये क्रेज बताता है कि नीरज का ये सिल्वर मेडल गोल्ड से भी ज्यादा कीमती हैं, क्योंकि इसमें करोड़ों भारतीयों का प्यार शामिल है, और संभवत: नॉन क्रिकेट स्पोर्ट्स की व्यूअरशिप के मामले में ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी हो सकता है।

सिल्वर जीतकर भी नीरज ने रच दिया इतिहास
ओलंपिक में नीरज ने रजत पदक जीतकर भी इतिहास रच दिया क्योंकि वह व्यक्तिगत स्पर्धा में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले दूसरे पुरुष एथलीट बन गए। समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए चोपड़ा ने कहा कि, 'जब भी हम देश के लिए पदक जीतते हैं, तो हम सभी खुश होते हैं। अब खेल को बेहतर बनाने का समय आ गया है। हम बैठकर चर्चा करेंगे और प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे।'

ये भी पढ़िए- जिन्हें ब्रॉन्ज की भी नहीं थी आस उन्हें कैसे मिल गया गोल्ड? नदीम ने विपरीत परिस्थितियों में ऐसे पाई विजय

उन्होंने आगे कहा कि, 'भारत ने (पेरिस ओलंपिक में) अच्छा खेला। प्रतियोगिता अच्छी थी, लेकिन हर एथलीट का अपना दिन होता है, आज अरशद का दिन था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन कुछ चीजों पर ध्यान देने और काम करने की जरूरत है।हमारा राष्ट्रगान आज भले ही न बजाया गया हो, लेकिन भविष्य में इसे कहीं और जरूर बजाया जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+