Olympics 2024 Medal Tally: पेरिस ओलंपिक में अब तक किसने जीते कितने मेडल? यहां देखें विजेताओं के नाम

Olympics 2024 Medal Tally: पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला दिन भारत के लिए काफी निराशाजनक रहा। अब तक कोई भी एथलीट पोडियम तक नहीं पहुंच सका। आज भारत के लिए एकमात्र अच्छी खबर महिला शूटर मनु भाकर ने दी है, जिन्होंने वुमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। ओलंपिक की मेडल टैली पर नजर डालें तो अब तक अलग-अलग देशों ने कुल 7 मेडल जीत लिए हैं।

चीन ने दो गोल्ड मेडल के साथ की शुरुआत
चीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन ही अपना दबदबा बनाए रखा है। पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला गोल्ड मेडल चीन ने जीता है। युटिंग हुआंग (Yuting Huang) और लिहाओ शेंग (Lihao Sheng) की 10 मीटर एयर राइफल जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही चीन पेरिस ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

Paris Olympics

इसके बाद दूसरा गोल्ड भी चीन ने ही जीता। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के चैंग यानी और चेन यिवेन ने डाइविंग महिलाओं की सिंक्रोनाइज्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। चीन ने पहले ही दिन दो गोल्ड मेडल के साथ शानदार शुरुआत की है।

कजाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला मेडल कजाकिस्तान ने ब्रॉन्ज के रूप में जीता है। 1996 के बाद से शूटिंग में कजाकिस्तान का यह पहला ओलंपिक पदक है! एलेक्जेंडर ले और इस्लाम सतपायेव की मिश्रित 10 मीटर राइफल जोड़ी ने पेरिस 2024 का पहला पदक जीता है। कजाकिस्तान ने जर्मनी को 17-5 से हराकर पदक जीता है।

इन देशों ने भी जीते मेडल
चीन (2 गोल्ड) और कजाकिस्तान (1ब्रॉन्ज) के अलावा अमेरिका (1 सिल्वर), रिपब्लिक ऑफ कोरिया (एक सिल्वर) और ग्रेट ब्रिटेन (एक सिल्वर) ने भी एक-एक मेडल अपने नाम किया है। कोरिया ने 10 मीटर एयर राइफल के मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है, इसके अलावा अमेरिका ने महिला डाइविंग की सिंक्रोनाइज्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड इवेंट में सिल्वर जीता है, जबकि ग्रेट ब्रिटेन खेलों में अपना पहला पदक जीता, जब यास्मीन हार्पर और स्कारलेट मेव जेन्सेन ने डाइविंग में कांस्य अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+