Manu Bhaker Sarabjot Singh: 'आप पर पूरे देश को गर्व है', मनु-सरबजोत के पदक जीतने पर PM मोदी ने कही खास बात
Paris Olympic Games 2024: 30 जुलाई 2024 का दिन भारत के इतिहास में सुनहरे पलों में लिखा जाएगा क्योंकि आज के दिन देश की बेटी मनु भाकर और बेटे सरबजोत सिंह ने सफलता का नया इतिहास लिखा है।
दोनों ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।मनु का तो इस ओलंपिक में बैक टू बैक ये दूसरा पदक है और ऐसा करने वाली वो भारत की पहली महिला एथलीट हैं।

दोनों की सफलता पर पूरा देश इतरा रहा है और जश्न मना रहा है। देश के पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दोनों को बधाई दी है।
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक
पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि 'हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं! @realmanubhaker और सरबजोत सिंह को #ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है। #Cheer4Bharat
ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज
तो वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने भी अपनी पोस्ट में लिखा है कि ' मनु भाकर और सरबजोत सिंह को निशानेबाजी की मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर बधाई! मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, वह एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएँ देती हूं, पूरे देश को इन दोनों पर गर्व है।'
मनु-सरबजोत के पदक जीतने पर इतराया भारत
मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली मनु भाकर ने ओलंपिक से पहले क़ॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में पदक जीत चुकी हैं तो वहीं अंबाला के सरबजोत सिंह ने भी इससे पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अभूतपूर्व योगदान दिया है।
'हम देश के लिए पदक जीत पाए इसलिए काफी खुश हूं'
मेडल जीतने के बाद सरबजोत ने कहा कि 'तीन दिन पहले व्यक्तिगत स्पर्धा में मिली निराशा से थोड़ा परेशान था लेकिन अब अच्छा महसूस कर रहा हूं, खेल बहुत कठिन था और बहुत दबाव था लेकिन हम देश के लिए पदक जीत पाए इस बात के लिए काफी खुश हूं।'












Click it and Unblock the Notifications